क्या आप इन अजीबोगरीब बर्गर को एक बार ट्राई करना चाहेंगे?
Updated: 02 सितंबर, 2015 03:32 PM
दुनिया में बर्गर का शौक रखने वालों की कमी नहीं है लेकिन हम आपके सामने ला रहे हैं कुछ बेहद ही अजीबोगरीब बर्गर जिन्हें आप आज़माना चाहेंगे या नहीं, आपकी मर्ज़ी...
जापान के ओरबी योकोहामा साइंस म्युज़ियम में ऐसे बर्गर बेचे जाते हैं जिनके बन्स पर धरती का नक्शा बना रहता है
Photo Credit: Twitter/@yu1116ko
शुशी बर्गर - एक ग्राफिक डिज़ाइन कंपनी अपने रोज़ रोज़ के खाने से इतना बोर हो गई थी कि उन्होंने शुशी बर्गर का इजाद कर डाला। जैसा की तस्वीर में साफ है बन की जगह उस चावल ने ली है जिससे जापान की लोकप्रिय डिश शुशी तैयार होती है। कहा जा सकता है कि ये बर्गर के रूप में शुशी ही है।
Photo Credit: Fatandfuriousburger.com
डॉनट बर्गर - इस बर्गर को देखकर आप चक्कर में पड़ सकते हैं कि यह डॉनट है या फिर बर्गर। दरअसल इसमें आपको दोनों का ही मज़ा मिल सकता है। यह है चीज़बर्गर जिसमें बन की जगह डॉनट को रखा गया है। लेकिन इसे खाने से पहले इसकी कैलरीज़ पर ज़रा ध्यान दे दीजिएगा।
Photo Credit: Thedailypage.com
आइसक्रीम बर्गर कोन - ब्रिटेन की एक आइसक्रीम की दुकान Sorbitium में बर्गर के फ्लेवर की आइसक्रीम मिलती है जिसमें टॉपिंग्स के नाम पर वो सब कुछ होता है जो एक बर्गर में आपको मिलेगा। आइसक्रीम के ऊपर सॉस लगाकर कभी खाया है!
Photo Credit: Pinterest/ Christian Nicolas
टोमामी बर्गर - ये वाला बर्गर तो वाकई में आपको अपनी तरफ खींच ही लेगा। अक्सर बर्गर के बन के बीच में फंसने वाला टमाटर यहां अपनी एक अलग पहचान बनाता दिख रहा है। इस बर्गर का हीरो है टमाटर क्योकि उसने बन की जगह ले ली है। इसे बनाने वाली जापानी बर्गर चेन इसे सबसे हेल्दी बर्गर में से एक होने का दावा करती है।
Photo Credit: Mos Burger's website
लेटर बर्गर - बात अगर सेहतमंद बर्गर ही हो रही है तो ऑस्ट्रेलिया का मैक डॉनल्डज़ भी इसमें पीछे नहीं है। हाल ही में उन्होंने एक योजना शुरू की है जिसमें ग्राहक 31 सामग्री में से अपना बर्गर खुद बना सकता है। यह लेटस बर्गर भी इसी योजना की देन है। यानि मीट, चीज़, सॉस को इन लेटस के हरे पत्तों के बीच रखकर आप इस अनोखे बर्गर का मज़ा ले सकते हैं।
Photo Credit: McDonald's Australia
फैटी मेल्ट बर्गर - इसे खाने से पहले आपको सोचना पड़ेगा क्योंकि जैसा कि इसके नाम से जाहिर है इसमें फैट की कोई कमी नहीं है। बेकन या बीफ पैटी को दो बटर से सने सैंडविच के बीच रखा जाता है और लीजिए तैयार है आपका फैटी मेल्ट बर्गर।
Photo Credit: Burgerdays.com
ब्लैक एंड रेड बर्गर्स - अब इन्हें देखिए, 2014 में बर्गर किंग, ब्लैक बर्गर लेकर आया था जिसमें बन के साथ सॉस और चीज़ भी काले रंग का है। इन ब्लैक बन्स और चीज़ को बैम्बू चारकोल से बनाया जाता है। वहीं पैटीज़ पर काली मिर्च छिड़की जाती है और सॉस को लहसुन, प्याज़ और स्किव्ड इंक का इस्तेमाल होता है।
इस साल रेड बर्गर आया है जिसमें गहरे लाल रंग के बन का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही डार्क रेड चीज़, लाल टमाटर और गहरे लाल रंग का सॉस जिसे आप अनदेखा नहीं कर सकते हैं।
डायर के फ्रायड बर्गर - अमेरिका के इस लोकप्रिय बर्गर के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। इन बर्गर को डीप फ्राय किया जाता है लेकिन कुछ भी सोचने से पहले आगे पढ़िए...जिसे तेल में इन्हें फ्राय किया जाता है वह सौ साल पुराना है। क्यों है ना अजीब? इस तेल को रोज़ छाना जाता है और डायर की देश भर की शाखाओं में भेजा जाता है।
Photo Credit: Bestmemphisburger.com
रैमन बर्गर - इस बर्गर को टाइम पत्रिका ने '17 सबसे प्रभावशाली बर्गर्स' की लिस्ट में जगह दी है। इस बर्गर का बन रैमन से बनाया जाता है जिसे भारत में कई लोग फालूदा के नाम से भी जानते हैं। इसे पहली बार एक कम्प्यूटर प्रोग्रामर ने बनाया था जिसे रैमन बहुत पसंद थे।
Photo Credit: Imgur.com