मुंबई में कुछ ऐसे नजर आईं प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर
Updated: 15 जुलाई, 2017 02:32 PM
वैसे तो ज्यादातार सितारे आईफा का हिस्सा बनने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं, लेकिन शुक्रवार को करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा मुंबई में दो अलग-अलग इवेंट में नजर आईं. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क से ही वापिस मुंबई आई हैं.
प्रियंका शुक्रवार को अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी फिल्म 'काय रे रास्कला' की स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं.
प्रियंका यहां पायल खंडेलवाल के डिजाइनर ड्रेस में नजर आईं.
वहीं एक दूसरे इवेंट में करीना कपूर खान इस खूबसूरत अदांज में नजर आईं. करीना यहां एच ऐंड एम के ड्रेस में नजर आईं.
एक्ट्रेस भूमिका चावला अपने पति भारत ठाकुर के साथ नजर आईं.
प्रेग्नेंट सोहा अली खान मुंबई की एक प्रदर्शनी का हिस्सा बनने पहुंचीं.