NDTV Khabar

मुंबई से दिल्‍ली तक 'रईस' का सफर

Updated: 24 जनवरी, 2017 02:57 PM

शाहरुख खान अपनी फिल्‍म 'रईस' के प्रमोशन के लिए मुंबई से दिल्‍ली ट्रेन यात्रा कर के पहुंचे हैं. यह यात्रा शाहरुख के फैन्‍स और उनके चाहने वालों के लिए किसी सपने से कम नहीं थी. एक सितारा जिसे वह सिर्फ परदे पर ही देख पाते थे, उसे उन्‍होंने रेल में सफर करते हुए देखा.

मुंबई से दिल्‍ली तक 'रईस' का सफर

शाहरुख खान ने अपनी फिल्‍म की पूरी टीम के साथ मुंबई से दिल्‍ली तक का 18 घंटे का सफर अगस्‍त क्रांत‍ि राजधानी ट्रेन से पूरा किया.

मुंबई से दिल्‍ली तक 'रईस' का सफर

शाहरुख इस फिल्‍म में एक शराब के व्‍यापारी का किरदार निभा रहे हैं जो गुजरात में रहता है. इस सफर के दौरान गुजरात के सूरत, वडोदरा जैसे शहर आए जिन पर शाहरुख ने अपने फैन्‍स से मुलाकात की.

मुंबई से दिल्‍ली तक 'रईस' का सफर

इस सफर में उनके साथ सनी लियोनी भी थी. सनी लियोनी इस दौरान काफी उत्‍साहित नजर आई.

मुंबई से दिल्‍ली तक 'रईस' का सफर

मथुरा स्‍टेशन पर फोटोग्राफर्स ने शाहरुख को कुछ इस अंदाज में कैमरे में कैद किया.

मुंबई से दिल्‍ली तक 'रईस' का सफर

अपने मुंबई से दिल्‍ली के इस सफर में वापी, वलसाड, वडोदरा, सूरत, कोटा आदि स्‍टेशनों पर शाहरुख अपने फैन्‍स से मिलते हुए आए.

मुंबई से दिल्‍ली तक 'रईस' का सफर

इस सफर में शाहरुख काफी रिलेक्‍स और इस सफर का मजा लेते नजर आए. वह इस सीट पर काफी आराम से बैठे दिखे. शाहरुख आज सुबह 10.45 पर दिल्‍ली पहुंचे हैं.

मुंबई से दिल्‍ली तक 'रईस' का सफर

सोमवार की शाम को अपनी ट्रेन पकड़ने की जल्‍दी में दिखते शाहरुख खान.

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com