न्यूयॉर्क को अलविदा कह बर्थडे के लिए इंडिया आईं 'देसी गर्ल'
Updated: 13 जुलाई, 2017 04:21 PM
प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड की हो चुकी हैं. इन दिनों अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' की शूटिंग कर रहीं प्रियंका चोपड़ा अब न्यूयॉर्क से मुंबई आ गई हैं. दरअसल प्रियंका चोपड़ा इंडिया अपने परिवार के साथ जश्न मनाने आई हैं.
प्रियंका गुरुवार की दोपहर को इंडिया पहुंची हैं. दरअसल प्रियंका यहां अपना जन्मदिन मनाने पहुंची हैं.
प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 35 साल की होने जा रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' में एक योगा एम्बेसडर बनी नजर आने वाली हैं.
प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' थी जो रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में प्रियंका विन डीजल के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म में प्रियंका के अभिनय की काफी तारीफ की गई थी.