भारतीय, जिन्होंने टाइम मैगजीन की 100 असरदार हस्तियों की लिस्ट में बनाई जगह
Updated: 21 अप्रैल, 2016 06:04 PM
भारतीय, जिन्होंने टाइम मैगजीन की 100 असरदार हस्तियों की लिस्ट में बनाई जगह
टाइम मैगजीन की दुनिया में 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को जगह मिली है। इसके अलावा छह विशेष संस्करणों में से एक के कवर पर भी उन्हें जगह मिली है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन भी इस सूची में शामिल होने में सफल रहे।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का नाम भी इस लिस्ट में है।
फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल तथा सचिन बंसल को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।
गूगल के सीईओ सुदंर पिचई भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
इसके अलावा सूची में सुनीता नारायण का भी नाम है। इनके बारे में कहा गया है कि वह और उनका संगठन सेंटर फार साइंस एंड इनवायरमेंट पिछले करीब दो दशक से भारत की राजधानी में खतरनाक वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अभियान चला रहे हैं।