NDTV Khabar

देखें प्रियंका चोपड़ा के बचपन की अनदेखी तस्वीरें...

Updated: 18 जुलाई, 2017 04:24 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 35 साल की हो चुकी हैं. इंडिया के साथ-साथ इंटरनेशनल आइकॉन के तौर पर मशहूर हुईं प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में हुआ था, लेकिन वह बरेली को ही अपना असली घर समझती हैं. प्रियंका अपने पारिवारिक रिश्तों को काफी महत्व देती हैं.

देखें प्रियंका चोपड़ा के बचपन की अनदेखी तस्वीरें...

प्रियंका के माता-पिता आर्मी में डॉक्टर थे. प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का निधन कैंसर की जंग लड़ने के बाद 2013 में हुआ. प्रियंका अपने पिता के काफी करीब थीं.

देखें प्रियंका चोपड़ा के बचपन की अनदेखी तस्वीरें...

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा आर्मी में चिकित्सक थीं. उनके एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है. मधु चोपड़ा अब प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी संभालती हैं.

देखें प्रियंका चोपड़ा के बचपन की अनदेखी तस्वीरें...

प्रियंका चोपड़ा का बचपन बरेली में बिता. यहां के सेंट मारिया गोरिटी कॉलेज से प्रियंका ने शुरुआती पढ़ाई की.

प्रियंका का फिल्मी सफर देखें

देखें प्रियंका चोपड़ा के बचपन की अनदेखी तस्वीरें...

13 साल की उम्र में प्रियंका, अमेरिका चली गईं जहां वह अपनी चाची के साथ रहीं, जहां उन्होंने लगभग तीन साल बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया. अमेरिका से तीन साल बाद भारत वापस आईं प्रियंका ने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की.

देखें प्रियंका चोपड़ा के बचपन की अनदेखी तस्वीरें...

आर्मी द्वारा आयोजित मई क्वीन ब्यूटी पेजेंट का खिताब प्रियंका ने बरेली में जीता. इसे बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

देखें प्रियंका चोपड़ा के बचपन की अनदेखी तस्वीरें...

प्रियंका चाहती थीं कि वह इंजीनियरिंग या मनोरोग की पढ़ाई करें लेकिन 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना. 2002 में तमिल फिल्म 'थामीजान' से प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और 2003 में सनी देओल की फिल्म 'द हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा.

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com