'गणतंत्र दिवस'
- 984 न्यूज़ रिजल्ट्स Zara Hatke | Written by: बिक्रम कुमार सिंह |शुक्रवार जनवरी 26, 2024 08:01 AM IST इस मौके पर देश-विदेश के कई मशहूर लोग बधाइयां दे रहे हैं. आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रयाएं हैं.
India | Reported by: ख़बर न्यूज़ डेस्क, Edited by: तिलकराज |शुक्रवार जनवरी 26, 2024 01:12 PM IST 75th Republic Day Celebration: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचीं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
India | Written by: श्वेता गुप्ता |शुक्रवार जनवरी 26, 2024 10:39 AM IST Republic Day 2024: देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दौरान इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा. परेड के साथ ही अलग-अलग राज्यों की रंगीन झांकियां और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
India | Reported by: भाषा |शुक्रवार जनवरी 26, 2024 05:52 AM IST अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भविष्य में जब भी इस घटना को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखा जाएगा तब इसका मूल्यांकन भारत द्वारा अपनी सभ्यतागत विरासत की निरंतर खोज में युगांतरकारी आयोजन के रूप में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर न केवल जन-जन की आस्था को व्यक्त करता है,बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में देशवासियों की आस्था का प्रमाण भी है.
India | Reported by: भाषा |शुक्रवार जनवरी 26, 2024 05:39 AM IST राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छह कीर्ति चक्र और 16 शौर्य चक्र सहित 80 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दे दी. छह कीर्ति चक्र में से तीन को मरणोपरांत और 16 शौर्य चक्र में से दो को मरणोपरांत प्रदान किये जाने की घोषणा की गई.
India | Reported by: भाषा |शुक्रवार जनवरी 26, 2024 05:28 AM IST कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को ‘‘महिला सशक्तीकरण’’ पर केंद्रित 26 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी जिनमें सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक मिलेगी. केंद्र सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड महिला केंद्रित होगी और ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ मुख्य विषय होंगे.
India | Reported by: राजीव रंजन, Edited by: सूर्यकांत पाठक |शुक्रवार जनवरी 26, 2024 02:52 AM IST 75th Republic Day 2024: दिल्ली में आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाएगा.केंद्र सरकार ने घोषणा है कि कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड महिला केंद्रित होगी और ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ मुख्य विषय होंगे.परेड में ‘बॉम्बे सैपर्स’ की टुकड़ी का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेंगी. इस रेजिमेंट की टुकड़ी में सभी पुरुष अधिकारी शामिल होंगे. बॉम्बे सैपर्स के तीन सदी पुराने इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी परेड के दौरान टुकड़ी की अगुवाई करेंगी.
India | Reported by: भाषा |गुरुवार जनवरी 25, 2024 11:43 PM IST विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था, जोन दो) मधुप तिवारी ने कहा कि परेड में कम से कम 77,000 आमंत्रित लोगों के आने की उम्मीद है. तिवारी ने कहा, 'हमने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नयी दिल्ली जिले को, जहां परेड होगी, 28 जोन में बांटा है. प्रत्येक जोन का नेतृत्व डीसीपी या अतिरिक्त डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे.'
India | Reported by: भाषा |गुरुवार जनवरी 25, 2024 11:30 PM IST राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ ही स्वदेशी बंदूक प्रणाली ‘105-एमएम इंडियन फील्ड गन’ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. मंत्रालय के अनुसार ‘105 हेलीकॉप्टर यूनिट’ के चार एमआई-17 चार हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर फूलों की वर्षा करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू होगी.
India | Edited by: अंजलि कर्मकार |गुरुवार जनवरी 25, 2024 11:48 PM IST इस साल 5 'पद्म विभूषण', 17 'पद्म भूषण' सम्मान दिया जा रहा है. जबकि 34 गुमनाम नायकों समेत 110 लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए 'पद्मश्री' अवॉर्ड दिया जाएगा. वहीं, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के लिए मरणोपंरात 'भारत रत्न' सम्मान का ऐलान किया गया है.
और पढ़ें »
'गणतंत्र दिवस' - 11 वेब स्टोरीज़ रिजल्ट्स
और पढ़ें »गणतंत्र दिवस वीडियो
गणतंत्र दिवस से जुड़े अन्य वीडियो »