ISRO ने जारी किए 'चंद्रयान-2' के शुरुआती आंकड़े, चांद के रहस्यों से हटेगा पर्दा!
India | शुक्रवार दिसम्बर 25, 2020 08:56 AM IST
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan-2 Mission) के शुरुआती आंकड़े आम लोगों के लिए जारी किए हैं. चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई, 2019 को रवाना किया गया था.
चंद्रयान-2 को लेकर NDTV से बोले ISRO प्रमुख के सिवन- 'PM ने जब गले लगाया था तो...'
India | गुरुवार जनवरी 2, 2020 05:00 PM IST
इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन (K Sivan) ने NDTV से कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर विक्रम के साथ अंतरिक्ष एजेंसी का संपर्क खो जाने के बाद बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उन्हें गले लगाया था तो 'बड़ी राहत' मिली थी.
इसरो 2020 में लॉन्च करेगा चंद्रयान-3
India | मंगलवार दिसम्बर 31, 2019 10:58 PM IST
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी.
Zara Hatke | सोमवार दिसम्बर 30, 2019 10:44 AM IST
Google Search का इस्तेमाल दुनियाभर के लोग करते हैं. गूगल ने 2019 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक्स की लिस्ट जारी कर दी है. भारत में इस साल सबसे ज्यादा क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup) सर्च किया गया.
India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 12:02 PM IST
Chandrayaan 2 Mission: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है कि विक्रम लैंडर का मलबा मिल गया है और जहां क्रैश हुआ, उस जगह की तस्वीर भी जारी की गई है.
India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 10:04 AM IST
नासा ने कहा है कि उन्हें चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर मिल गया है. नासा ने इसकी तस्वीर भी ट्वीट की है.
Chandryaan 2: विक्रम लैंडर की क्यों हुई चांद पर हार्ड लैंडिंग, सरकार ने दी जानकारी
India | गुरुवार नवम्बर 21, 2019 12:15 PM IST
जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने कहा, इसके बावजूद भी चंद्रयान 2 (Chandrayan 2) का लॉन्च, ऑर्बिटल क्रिटिकल मनुवर, लैंडर सेपरेशन, डी बूस्ट और रफ ब्रेकिंग फेज को सफलतापूर्वक पूरा किया गया.
NASA ने चंद्रयान -2 के लैंडर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा - ऑर्बिटर से मिली ताजा फोटो में हमें...
India | बुधवार अक्टूबर 23, 2019 01:49 PM IST
बता दें कि चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चंद्रयान- 2 का इसरो से संपर्क टूट गया था. NASA के प्रोजेक्ट साइंटिस्ट नोह एडवर्ड ने कहा कि हमारे ऑर्बिटर ने 14 अक्टूबर को चंद्रयान -2 के विक्रम लैंडिंग साइट की फोटो ली थी लेकिन हमें वहां से कोई ऐसी फोटो नहीं मिली जिसमें कि विक्रम लैंडर को देखा जा सके.
CHANDRAYAAN 2: ISRO ने शेयर की चंद्रमा की सतह की पहली जगमगाती तस्वीर, डाटा की भी दी जानकारी
Zara Hatke | शुक्रवार अक्टूबर 18, 2019 01:16 PM IST
स्पेस एजेंसी इसरो (Indian Space Research Organisation- ISRO) ने चंद्रमा की सतह की पहली जगमगाती हुई तस्वीर शेयर की है. इसे चंद्रयान-2 के इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (IIRS) पेलोड द्वारा कैप्चर किया गया. इसरो ने कहा कि उसने चांद की सतह पर स्पेक्ट्रोस्कोपिक अध्ययन शुरू कर दिया है. इसरो ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की और कहा कि IIRS को संकीर्ण और सन्निहित स्पेक्ट्रल चैनलों में चंद्र सतह से परावर्तित सूर्य के प्रकाश को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया था.
इसरो प्रमुख के सिवन का फ्लाइट में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, सेल्फी लेने की मची होड़, देखें VIDEO
India | रविवार अक्टूबर 6, 2019 09:19 AM IST
स्पेस एजेंसी इसरो के चेयरमैन के सिवन का इंडियो की फ्लाइट में क्रू और यात्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डॉ सिवन के साथ कई लोग सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं. यात्रियों ने तालियों से डॉ सिवन का अभिवादन किया. इस मौके पर सिवन मुस्कुराते हुए नजर आए और उन्होंने इस स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद दिया. बता दें कि इसरो प्रमुख अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. उन्हें चंद्रयान 2 मिशन के दौरान विक्रम लैंडर के फेल हो जाने पर पूरे देश से समर्थन मिला था.
ISRO ने चंद्रमा की सतह की तस्वीरें जारी कीं, नजर आए बड़े पत्थर और छोटे गड्ढे
India | शनिवार अक्टूबर 5, 2019 06:45 PM IST
इसरो के अनुसार, ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गईं ये तस्वीरें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित बोगस्लावस्की ई क्रेटर और उसके आस-पास की हैं. इसका व्यास 14 किलोमीटर और गहराई तीन किलोमीटर है. इसरो ने कहा कि तस्वीरों में चंद्रमा पर बड़े पत्थर और छोटे गड्ढे दिख रहे हैं.
Chandrayaan-2 के लैंडर 'विक्रम' की लैंडिंग साइट से गुजरा रोबोट अंतरिक्ष यान, NASA ने कहा- जल्द ही...
India | शुक्रवार सितम्बर 27, 2019 11:04 PM IST
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने कहा कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर 'विक्रम' के सटीक स्थान का पता लगाया जाना अभी बाकी है.
India | शुक्रवार सितम्बर 27, 2019 04:54 PM IST
एनसीपी नेता शरद पवार (Sharad Pawar) को शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दफ़्तर बुलाया था, लेकिन समय से कुछ ही देर पहले ईडी ने दफ्तर आने से मना कर दिया. अयोध्या केस में शुक्रवार को 33वें दिन भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. मुस्लिम पक्षकारों की ओर से मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि रिपोर्ट के मुख्य भाग और निष्कर्ष के बीच कोई समानता नहीं है. गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निलंबित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कफ़ील ख़ान विभागीय जांच में निर्दोष पाए गए हैं. बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 अगस्त 2017 को ऑक्सीजन की कमी से कई बच्चों की मौत हुई थी.
India | गुरुवार सितम्बर 26, 2019 05:10 PM IST
इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर 'विक्रम' को लेकर नई जानकारी दी है. उन्होंने कहा, 'हमारा लैंडर 'विक्रम' चंद्रमा की सतह से करीब 300 मीटर नजदीक तक पहुंच गया था.
India | शनिवार सितम्बर 21, 2019 06:38 PM IST
Chandrayaan 2: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (ISRO) के अध्यक्ष के. सिवन ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन ने अपना 98 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है जबकि वैज्ञानिक लैंडर ‘विक्रम’ (Vikram Lander) के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
चांद पर अंधेरा छाने के साथ ही Chandrayaan-2 के लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क की संभावना लगभग खत्म
India | शनिवार सितम्बर 21, 2019 09:13 AM IST
शनिवार तड़के से चांद पर रात शुरू हो जाएगी और अंधकार छाने के साथ ही ‘चंद्रयान-2’ (Chandrayaan-2 ) के लैंडर ‘विक्रम’ से सपंर्क की सभी संभावनाएं अब लगभग खत्म हो गई हैं. लैंडर का जीवनकाल एक चंद्र दिवस यानी कि धरती के 14 दिन के बराबर है. सात सितंबर को तड़के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में असफल रहने पर चांद पर गिरे लैंडर का जीवनकाल 21 सितंबर को खत्म हो जाएगा क्योंकि सात सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक चांद का एक दिन पूरा होने के बाद शनिवार तड़के पृथ्वी के इस प्राकृतिक उपग्रह को रात अपने आगोश में ले लेगी.
ISRO ने चंद्रयान-2 को लेकर किया यह Tweet, 'भारतीयों की आशाओं और सपनों से प्रेरित होकर...'
India | मंगलवार सितम्बर 17, 2019 09:56 PM IST
इसरो (ISRO) ने इस महीने की शुरुआत में अपने महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन, चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के चांद पर लैंडिंग के दौरान लैंडर विक्रम (Lander Vikram) के साथ संपर्क खोने के बाद देश भर से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है. (ISRO) ने ट्वीट किया, 'हमारे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद.
नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक का दावा, ISRO मून लैंडर समस्या को सही कर लेगा
India | बुधवार सितम्बर 11, 2019 09:09 PM IST
नोबेल पुरस्कार विजेता सर्जे हरोशे ने बुधवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के वैज्ञानिक निश्चित ही भारत के पहले मून लैंडर की समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे. हरोशे के अनुसार विज्ञान हमें हैरान करता रहता है-कभी इसमें असफलता मिलती है तो कभी सफलता.
Advertisement
Advertisement