World | Reported by: भाषा |बुधवार अक्टूबर 9, 2019 02:11 PM IST शनि की कक्षा में अनुसंधानकर्ताओं ने 20 नए चंद्रमा की खोज की है जिसके बाद सौर मंडल के इस ग्रह ने 79 चंद्रमा वाले बृहस्पति को पछाड़ते हुए कुल 82 चंद्रमा अपने खाते में कर लिए हैं. कहा जा रहा है कि 20 नए चंद्रमा की खोज के बाद छल्ले वाले शनि ग्रह के बारे में और जानकारियां मिल सकेंगी.