India | Translated by: विवेक रस्तोगी |मंगलवार नवम्बर 8, 2022 12:06 PM IST CPCB के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का AQI 354 रहा, जबकि नोएडा का AQI 328 दर्ज हुआ. ग़ाज़ियाबाद में AQI का स्तर 304 रहा, और बेगूसराय (बिहार), बल्लभगढ़ (हरियाणा), फरीदाबाद (हरियाणा), कैथल (हरियाणा), गुरुग्राम (हरियाणा) और ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के नाम भी सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहरों में शुमार हुए.