ISRO ने जारी किए 'चंद्रयान-2' के शुरुआती आंकड़े, चांद के रहस्यों से हटेगा पर्दा!
India | शुक्रवार दिसम्बर 25, 2020 08:56 AM IST
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan-2 Mission) के शुरुआती आंकड़े आम लोगों के लिए जारी किए हैं. चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई, 2019 को रवाना किया गया था.
आज के दिन : दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 में हुए बम विस्फोट में गई थी 17 लोगों की जान
Career | सोमवार सितम्बर 7, 2020 02:13 PM IST
दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर नौ वर्ष पहले सात सितम्बर के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 76 लोग घायल हुए थे. यह आतंकवादी घटना थी. धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी. वर्ष 2011 की इस आतंकवादी घटना के बाद सात सितम्बर की तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई. सात सितंबर की तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो सकती थी, जब भारत ने पिछले साल अपने ‘चंद्रयान-2' अभियान के तहत लैंडर ‘विक्रम' को चांद पर उतारने का प्रयास किया था, लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. इसके साथ ही इसरों के वैज्ञानिकों की कई वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और पूरे देश में मायूसी छा गई.
22 जुलाई का इतिहास : चंद्रयान-2 आज ही के दिन हुआ था लॉन्च, वैज्ञानिकों के लिए है खास दिन
Career | बुधवार जुलाई 22, 2020 10:30 AM IST
अंतरिक्ष की गहराइयों और चांद-तारों की चाल पर नजर रखने वालों के लिए पिछले वर्ष 22 जुलाई दिन इतिहास में एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है. दरअसल 2019 को आज ही के दिन चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना किया गया. इसे ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर और विशाल राकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए प्रक्षेपित किया गया. इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया.
Chandrayaan-3 कब होगा लॉन्च? सरकार ने संसद में दी यह जानकारी...
India | बुधवार मार्च 4, 2020 06:43 PM IST
चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के प्रक्षेपण से जुड़ी जानकारी सामने आई है. चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण का संभावित कार्यक्रम 2021 की पहली छमाही में कार्यान्वित करने की योजना है. सरकार ने संसद में यह जानकारी दी है.
चंद्रयान-2 को लेकर NDTV से बोले ISRO प्रमुख के सिवन- 'PM ने जब गले लगाया था तो...'
India | गुरुवार जनवरी 2, 2020 05:00 PM IST
इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन (K Sivan) ने NDTV से कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर विक्रम के साथ अंतरिक्ष एजेंसी का संपर्क खो जाने के बाद बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उन्हें गले लगाया था तो 'बड़ी राहत' मिली थी.
NDTV से बोले ISRO प्रमुख - मानव मिशन के लिए डिजाइन तैयार, IAF के चार पायलटों का हुआ चयन
India | गुरुवार जनवरी 2, 2020 04:57 PM IST
एनडीटीवी से बातचीत में इसरो प्रमुख ने उस मौके को याद किया जब पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया था. इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि वह क्षण मेरे लिए एक बड़ी राहत की तरह था.
इसरो 2020 में लॉन्च करेगा चंद्रयान-3
India | मंगलवार दिसम्बर 31, 2019 10:58 PM IST
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी.
India | बुधवार दिसम्बर 4, 2019 08:37 AM IST
Chandrayaan 2: नासा ने विक्रम लैंडर (Vikram Lander) के चंद्रमा की सतह से टकराने वाली जगह के चित्र जारी करते हुए माना कि इस जगह का पता लगाने में सु्ब्रमण्यम की खास भूमिका रही है.
India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 12:29 PM IST
Chandrayaan 2: अंतरिक्ष में रुचि लेने वाले एक भारतीय द्वारा अमेरिका के ऑर्बिटिंग कैमरा से चंद्रमा की तस्वीरों का निरीक्षण करने के बाद नासा ने कहा कि उसे भारतीय चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर का दुर्घटनास्थल और मलबा मिला है.
India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 12:02 PM IST
Chandrayaan 2 Mission: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है कि विक्रम लैंडर का मलबा मिल गया है और जहां क्रैश हुआ, उस जगह की तस्वीर भी जारी की गई है.
India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 10:04 AM IST
नासा ने कहा है कि उन्हें चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर मिल गया है. नासा ने इसकी तस्वीर भी ट्वीट की है.
चंद्रयान-3 परियोजना पर काम शुरू, सरकार ने संसद से 75 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांगी मंजूरी
India | रविवार दिसम्बर 1, 2019 03:00 PM IST
सरकार ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) परियोजना की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिये संसद से 75 करोड़ रुपये आवंटित करने की मंजूरी मांगी है. संसद में पेश वर्ष 2019-20 की पूरक अनुदान मांगों के दस्तावेज से यह जानकारी प्राप्त हुई है.
Chandryaan 2: विक्रम लैंडर की क्यों हुई चांद पर हार्ड लैंडिंग, सरकार ने दी जानकारी
India | गुरुवार नवम्बर 21, 2019 12:15 PM IST
जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने कहा, इसके बावजूद भी चंद्रयान 2 (Chandrayan 2) का लॉन्च, ऑर्बिटल क्रिटिकल मनुवर, लैंडर सेपरेशन, डी बूस्ट और रफ ब्रेकिंग फेज को सफलतापूर्वक पूरा किया गया.
भारत 2020 में कर सकता है चंद्रमा पर Chandrayaan-3 की लैंडिंग का प्रयास : रिपोर्ट
India | गुरुवार नवम्बर 14, 2019 02:39 PM IST
भारत अगले साल नवंबर तक चंद्रमा पर दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा. यह जानकारी इसरो से जुड़े सूत्रों ने दी है. जानकारी के मुताबिक इसरो ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक एस. सोमनाथ की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है,
CHANDRAYAAN 2: ISRO ने शेयर की चंद्रमा की सतह की पहली जगमगाती तस्वीर, डाटा की भी दी जानकारी
Zara Hatke | शुक्रवार अक्टूबर 18, 2019 01:16 PM IST
स्पेस एजेंसी इसरो (Indian Space Research Organisation- ISRO) ने चंद्रमा की सतह की पहली जगमगाती हुई तस्वीर शेयर की है. इसे चंद्रयान-2 के इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (IIRS) पेलोड द्वारा कैप्चर किया गया. इसरो ने कहा कि उसने चांद की सतह पर स्पेक्ट्रोस्कोपिक अध्ययन शुरू कर दिया है. इसरो ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की और कहा कि IIRS को संकीर्ण और सन्निहित स्पेक्ट्रल चैनलों में चंद्र सतह से परावर्तित सूर्य के प्रकाश को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया था.
Chandrayaan-2: मिशन डायरेक्टर को मिली मानद उपाधि, कहा- कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता
Career | बुधवार अक्टूबर 16, 2019 01:09 PM IST
चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) की मिशन डायरेक्टर रितु करिधाल (Ritu Karidhal) ने मंगलवार को यहां कहा कि किसी भी परिस्थिति में परिश्रम करते रहना चाहिए, क्योंकि व्यक्ति अपने कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त कर सकता है. रितु करिधाल (Ritu Karidhal) को यहां लखनऊ विवि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा, "इसरो में हमें किसी भी परिस्थिति को कैसे संभालें, उस परिस्थिति को ठीक करने के लिए हमारा अप्रोच क्या होना चाहिए, यह सिखाया जाता है.
ISRO ने चंद्रमा की सतह की तस्वीरें जारी कीं, नजर आए बड़े पत्थर और छोटे गड्ढे
India | शनिवार अक्टूबर 5, 2019 06:45 PM IST
इसरो के अनुसार, ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गईं ये तस्वीरें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित बोगस्लावस्की ई क्रेटर और उसके आस-पास की हैं. इसका व्यास 14 किलोमीटर और गहराई तीन किलोमीटर है. इसरो ने कहा कि तस्वीरों में चंद्रमा पर बड़े पत्थर और छोटे गड्ढे दिख रहे हैं.
India | मंगलवार अक्टूबर 1, 2019 03:05 PM IST
‘चंद्रयान-2’ काफी जटिल मिशन था जिसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के अनछुए हिस्से की खोज करने के लिए ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर को एक साथ भेजा गया था. इसरो ने प्रक्षेपण से पहले कहा था कि लैंडर और रोवर का जीवनकाल एक चंद्र दिवस यानी कि धरती के 14 दिनों के बराबर होगा.
Advertisement
Advertisement