India | Written by: पल्लव बागला, Edited by: सूर्यकांत पाठक |बुधवार जनवरी 3, 2024 07:31 PM IST भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अपने अगली पीढ़ी के भारी संचार उपग्रह जीसैट-20 को लॉन्च करने के लिए स्पेसएक्स पर निर्भर रहेगी. यह पहली बार है जब अंतरिक्ष विभाग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) फाल्कन-9 हेवी लिफ्ट लांचर का उपयोग करेगा. इस भारतीय मिशन के लिए फ्लोरिडा से उड़ान भरी जा सकती है.