India | Written by: सूर्यकांत पाठक |गुरुवार जुलाई 8, 2021 12:53 AM IST केंद्र के मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में महिलाओं को खास तरजीह दी गई है. इस मंत्रिमंडल में कैबिनेट और राज्यमंत्री मिलाकर कुल 43 नए मंत्री बनाए गए हैं जिसमें सात महिलाएं शामिल हैं. महिला मंत्रियों में सिर्फ अनुप्रिया पटेल दूसरी बार मंत्री बनी हैं. शेष सभी पहली बार मंत्री बनाई गई हैं. इसके साथ मोदी की 78 मंत्रियों की कैबिनेट में महिला मंत्रियों की कुल संख्या 11 हो गई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में अब महिला मंत्रियों का प्रतिनिधित्व बढ़ गया है. नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई महिला मंत्रियों के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है.