पर्वतारोही अर्जुन वाजपेई बिना ऑक्सीजन अकेले करेंगे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई, बना चुके हैं कई रिकॉर्ड
India | शनिवार दिसम्बर 19, 2020 02:19 PM IST
पर्वतारोही अर्जुन वाजपेई बहुत कम उम्र में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. अर्जुन वाजपेई अब 27 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अगले साल मई तक दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) की चढ़ाई की योजना बनाई है. अर्जुन का कहना है कि, वो ये चढ़ाई बिना शेरपा और बिना पूरक ऑक्सीजन की मदद के बिना करेंगे और एक सप्ताह के भीतर इस चढ़ाई को पूरा करने की योजना है.
माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई 8848.86 मीटर, नेपाल, चीन ने किया ऐलान
India | मंगलवार दिसम्बर 8, 2020 04:57 PM IST
Mount Everest Height: नेपाल और चीन ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई मंगलवार को संयुक्त रूप से जारी की जो 8848.86 मीटर बताई गई है. नेपाल सरकार ने एवरेस्ट की सटीक ऊंचाई मापने का निर्णय किया था.
इतिहास में 29 मई का दिन है खास, एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इसी दिन फतह किया था Mount Everest
Career | शुक्रवार मई 29, 2020 12:27 PM IST
देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई वजहों से खास है. दरअसल 29 मई, 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिया जो अब तक एक सपना ही बना हुआ था. एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन एवरेस्ट की बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटियों पर फतह हासिल की. ऐसा करने वाले वह पहले इंसान थे. हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी.
22 मई का इतिहास: इसी दिन दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर पहुंची थीं बछेंद्री पाल
Career | शुक्रवार मई 22, 2020 11:31 AM IST
इतिहास में 22 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं. पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
बिहार के इस गांव से दिखने लगा माउंट एवरेस्ट, Viral Photos देख आप भी कहेंगे- ''WOW''
Lifestyle | मंगलवार मई 5, 2020 12:57 PM IST
भारतीय वन सेवा में कार्यरत रहे प्रवीण कासवान ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि सिंहवाहिनी गांव के लोग अपने घर से ही माउंट एवरेस्ट देख पा रहे हैं.
माउंट एवरेस्ट पर फैशन शो की धूम, 14 दिन ट्रैकिंग के बाद पहुंची थीं मॉडल्स, बना डाला विश्व रिकॉर्ड
Lifestyle | शुक्रवार जनवरी 31, 2020 02:18 PM IST
कई बार लोग ऐसे काम करते हैं जो आम आदमी की समझ से ही परे होते हैं. अक्सर लोग ऐसे काम विश्व रिकॉर्ड बनाने की चाहत में ही कर डालते हैं. दरअसल नेपाल (Nepal) में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. नेपाल ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) अपने नाम किया है . नेपाल ने अपने नाम सबसे ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित करने का रिकॉर्ड कायम किया है.
Uttar Pradesh | शनिवार अगस्त 17, 2019 06:09 AM IST
अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना ने बीते 22 मई को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया था. तमाम मुश्किलों को पार कर इस मुकाम को हासिल करने वाले गाजियाबाद के सागर की खूब तारीफ भी हुई, लेकिन अब यह पर्वतारोही अपने परिवार की खराब माली हालत से परेशान है और मदद की गुहार लगाई है.
एवरेस्ट पर मिले 10,000 किलो कचरे को खजाने में बदलने की कोशिश, कुछ ऐसी है प्लानिंग
World | सोमवार जुलाई 8, 2019 11:34 AM IST
पर्वतीय क्षेत्र से अब तक 10,000 किलोग्राम से अधिक कचरा इकट्ठा किया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को बताया कि इस ऐतिहासिक सफाई अभियान को सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों ने मिलकर बेस कैंप और चार उच्च शिविरों से समर्पित शेरपा टीम को जुटाकर चलाया, जिसमें संसार की छत से न केवल कचरे को एकत्रित किया गया, बल्कि चार शवों को भी हटाया गया.
World | गुरुवार जून 13, 2019 11:21 PM IST
नेपाल सरकार (Nepal Govt) ने बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर बड़ी संख्या में पर्वतारोहियों की मौत सिर्फ 'ट्रैफिक जाम' होने की वजह से ही नहीं हुई है.
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर मिला 11 हजार किलो कूड़ा, चार शव के साथ मिले खाली सिलेंडर
Zara Hatke | गुरुवार जून 6, 2019 09:53 AM IST
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर नेपाल सरकार के दो महीने के सफाई अभियान के दौरान वहां से 11000 किलोग्राम कूड़ा और चार शव हटाये गये. सेना के हेलीकॉप्टर एवरेस्ट के आधार शिविर से इस कूड़े को काठमांडू लाए.
माउंट एवरेस्ट पर मरने वालों की संख्या हुई 11, 'ट्रैफिक जाम' के इस VIDEO से दुनिया हैरान
World | मंगलवार मई 28, 2019 11:53 AM IST
दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवेस्ट से लौट रहे एक और पर्वतारोही की मौत हो गई है, जिसके बाद 2019 में मरने वाले पर्वतारोहियों की संख्या 11 हो गई है. नेपाल सरकार के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की.
माउंट एवरेस्ट पर मिला 11 टन कचरा, करोड़ों में साफ की जा रही है दुनिया के सबसे ऊंची चोटी
World | मंगलवार मई 28, 2019 10:31 AM IST
नेपाल सरकार ने माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर सफाई अभियान पूरा कर लिया और कहा कि उसने लगभग 11 टन कचरा जमा किया है, जो दशकों से चोटी पर पड़े हुए थे.
एनएसजी कमांडो के दल ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, देखें- तस्वीरें
India | शुक्रवार मई 17, 2019 08:53 PM IST
एनएसजी कमांडो के दल ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया.आतंकियों से लोहा लेने वाली ब्लैक कैट कमांडो के सात सदस्यीय दल ने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर ली. उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार की अगुवाई में अपनी पहली ही कोशिश में गुरुवार सुबह सात बजे 8,848 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा दिया.
इस शख्स ने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर बनाया World Record, ऐसे पहुंचे चोटी पर
Zara Hatke | बुधवार मई 15, 2019 04:23 PM IST
नेपाल के 49 वर्षीय शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर 23वीं बार चढ़ाई पूरी की और विश्व के सबसे उंची चोटी पर चढ़ने का अपना ही विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया.
हरियाणा की 16 साल की शिवांगी पाठक ने रचा इतिहास, जीत लिया माउंट एवरेस्ट
Lifestyle | सोमवार मई 21, 2018 04:36 PM IST
हिसार में जन्मी शिवांगी का मकसद एवरेस्ट पर चढ़कर दुनिया को यह दिखाना था कि महिलाएं किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होती हैं. उन्होंने यह कारनामा 'सेवन समिट ट्रेक' में हिस्सा लेने के दौरान किया.
बीएसएफ का यह साहसी पर्वतारोही सातवीं बार एवरेस्ट के शिखर पर, बनाया नया रिकॉर्ड
India | सोमवार मई 21, 2018 04:22 AM IST
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट लवराज सिंह धर्मशक्तु ने रविवार की सुबह दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सातवीं बार कदम रखकर नया रिकॉर्ड कायम कर लिया. धर्मशक्तु के नेतृत्व में गए पर्वतारोहियों के दल के आधे सदस्य रविवार की सुबह एवरेस्ट पर पहुंच गए और शेष सदस्यों ने इसी दिन आधी रात से चढ़ाई शुरू की.
इस फोटो पत्रकार ने अपने पहले ही प्रयास में फतह किया माउंट एवरेस्ट
World | शनिवार मई 19, 2018 04:05 PM IST
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर चढ़ने का श्रेष्ठ (27) का यह पहला प्रयास था.
नेपाल ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई संयुक्त रूप से मापने की भारत की पेशकश खारिज की
India | गुरुवार दिसम्बर 28, 2017 12:52 AM IST
नेपाल के सर्वेक्षण विभाग के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि 2015 के भूकंप के बाद दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई संयुक्त रूप से फिर से मापने की भारत की पेशकश नेपाल ने खारिज कर दी है.
Advertisement
Advertisement
34:37
2:26