'GATE 2021 Admit Card'

- 6 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • Career | Written by: प्रियंका शर्मा |गुरुवार फ़रवरी 4, 2021 11:56 AM IST
    IIT GATE 2021: परीक्षा का आयोजन कल से किया जाएगा. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह यहां पढ़ें दिशानिर्देश.
  • Career | Written by: नेहा फरहीन |शुक्रवार जनवरी 8, 2021 06:03 PM IST
    GATE 2021 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने GATE 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने गेट 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे GATE 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitb.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2021 (गेट 2021), इंजीनियरिंग या साइंस प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. GATE एडमिट कार्ड में GATE 2021 परीक्षा के दिशानिर्देश, रिपोर्टिंग का समय और उम्मीदवारों की डिटेल सहित अन्य जानकारी उपलब्ध है. 
  • Career | Written by: नेहा फरहीन |शुक्रवार जनवरी 8, 2021 01:53 PM IST
    GATE Admit Card 2021:​ GATE 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले हैं. फरवरी में होने वाली परीक्षा के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे GATE 2021 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जारी करेगा. लेकिन एडमिट कार्ड जारी होने से पहले गेट 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले कई उम्मीदवार सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. उम्मीदवारों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के चलते वे परीक्षा की तैयारी करने में उन्हें काफी मुश्किलें आई हैं. छात्रों का यह भी कहना है कि GATE 2021 परीक्षा स्थगित होनी चाहिए, क्योंकि कई राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.
  • Career | Written by: नेहा फरहीन |शुक्रवार जनवरी 8, 2021 12:13 PM IST
    GATE 2021 Admit Card: GATE 2021 के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे GATE 2021 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जारी करेगा. GATE एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करना होगा. परीक्षा 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को 9:30 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी.
  • Career | Written by: नेहा फरहीन |मंगलवार अक्टूबर 13, 2020 11:19 AM IST
    GATE 2021 Application: IIT बॉम्बे ने गेट 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. गेट 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitb.ac.in पर 14 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं. पहले लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 14 अक्टूबर कर दिया गया है. आधिकारिक बयान में कहा गया, "GATE 2021 के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख बुधवार 14 अक्टूबर को 17:00 बजे (शाम 5:00 बजे) तक है."
  • Career | Written by: नेहा फरहीन |सोमवार अक्टूबर 12, 2020 03:09 PM IST
    GATE 2021 Application:  GATE 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आज अंतिम दिन है. IIT बॉम्बे गेट 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज पूरी तरह से बंद कर देगा. GATE 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आज यानी 12 अक्टूबर तक 500 रुपये की लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं. गेट 2021 के आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in और appsgate.iitb.ac.in पर जमा कर सकते हैं.
और पढ़ें »
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com