Career | Edited by: पंकज विजय |गुरुवार फ़रवरी 16, 2017 12:21 PM IST भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नए-नए कीर्तिमान रचता जा रहा है. मन में ख्याल आना लाजिमी है कि क्यों न आप भी इस प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा हों. इसरो में काम करना हर भारतीय छात्र का सपना होता है. आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी), त्रिवेंद्रम के जरिए बतौर इंजीनियर या साइंटिस्ट इसरो से जुड़ सकते हैं.