Lok Sabha Elections 2019 | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शनिवार फ़रवरी 9, 2019 10:17 AM IST कांग्रेस की मुंबई इकाई (Mumbai Congress) में गुटबाजी की खबरें आ रही हैं. कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह और नसीम खान ने बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से राजधानी दिल्ली में मुलाकात की और पार्टी के मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरूपम को हटाने की मांग की. कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का प्रमुख बनाने पर जोर दिया.