'Kumudini Tyagi'

- 2 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • India | Reported by: रवीश रंजन शुक्ला, Edited by: सूर्यकांत पाठक |मंगलवार सितम्बर 22, 2020 10:13 PM IST
    भारतीय नौसेना (Indian Navy) के हेलीकाप्टर बेडे़ में बतौर ऑब्जर्वर (महिला रणनीतिकार) चुनी गईं कुमुदिनी त्यागी (Kumudini Tyagi) ने गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले और देश का नाम रोशन किया है. संजय नगर सेक्टर-23 में रहने वालीं कुमुदिनी के पिता प्रवेश त्यागी ने कहा कि ''एक पिता के लिए इससे बड़ा खुशी का दिन और क्या होगा, जब एक बेटी पर पूरा देश नाज कर रहा हो. अपनी आंखों के सामने बेटी को सपना पूरा करते हुए देख रहा हूं. उसने वह कर दिखाया जो कभी उसने बचपन से करने के बारे में सोचा था. कक्षा 10वीं से ही आर्म्ड फोर्स में जाने की जिद थी और उसी के लिए उसने दिनरात मेहनत की. काम से जब भी घर लौटता था तो मैंने हमेशा कुमुदिनी को पढ़ते हुए ही देखा था. आज वह मेहनत रंग ला रही है. चार दिन पहले ही उसने जानकारी दी थी कि उसे ऑब्जर्वर (Observer) के तौर पर चुन लिया गया है, लेकिन सोमवार को विधिवत तौर पर चुने जाने की खबर से बेहद खुशी हुई.'' 
  • India | Written by: विष्णु सोम, Translated by: विवेक रस्तोगी |सोमवार सितम्बर 21, 2020 04:18 PM IST
    भारतीय नौसेना में लिंग-समानता को साबित करने वाले एक कदम के तहत सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी तथा सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह को नौसेना के युद्धपोत पर क्रू के रूप में तैनात किया जाएगा, और वे ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी.हालांकि भारतीय नौसेना कई महिला अधिकारियों को भर्ती करती रही है, लेकिन अब तक महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर लम्बे अरसे के लिए तैनात नहीं किया गया है, जिसके पीछे कई कारण हैं - क्रू क्वार्टरों में निजता की कमी तथा महिलाओं के लिए विशेष बाथरूम व्यवस्था की उपलब्धता न होना.
और पढ़ें »
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com