अरहर के बाद अब उड़द दाल हुई महंगी
Jan 05, 2016
मोजाम्बिक के बाद अब ब्राजील से दाल आयात करेगा भारत, मांग के मुताबिक आपूर्ति के लिए जद्दोजहद
Business | शुक्रवार सितम्बर 16, 2016 08:01 PM IST
दाल संकट से निपटने की जद्दोजहद में जुटे खाद्य मंत्रालय ने मोजाम्बिक के बाद 14500 किलोमीटर दूर ब्राजील से दाल आयात करने के लिए बातचीत शुरू कर दी है. खाद्य मंत्री राम विलास पासवान की हाल की ब्राज़ील यात्रा के दौरान वहां के कृषि मंत्री भारत को दाल सप्लाई करने के प्रस्ताव पर तैयार हो गए. खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने कहा "ब्राजील दाल की सप्लाई के लिए सैद्धांतिक तौर पर तैयार हो गया है. हम गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्ट के लिए तैयार हैं."
महाराष्ट्र : दाल पर बवाल! गरीबी रेखा से नीचे वालों को 120 रुपए प्रति किलोग्राम
Business | सोमवार जुलाई 18, 2016 01:33 PM IST
महाराष्ट्र में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए तुअर दाल अधिकतम 120 रुपए प्रति किलो तक ही बिकेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस बाबत कहा है कि अभी से किसानों का खरीद भाव तय करने से उनका ही नुकसान होगा।
दाल की खेती के लिए जमीन लेने की व्यावहारिकता जांचने के लिए मोजांबिक जाएगा भारतीय दल
Business | मंगलवार जून 21, 2016 07:31 PM IST
देश के उच्चस्तरीय अधिकारियों का एक दल दालों के आयात और ठेके पर जमीन लेकर दालों की खेती की व्यवहार्यता जांचने के लिए दक्षिणी अफ्रीका के देश मोजांबिक जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दल का नेतृत्व उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव हेम पांडे कर रहे हैं।
अरहर के बाद उड़द दाल के दाम भी आसमान पर, 160 रुपये प्रति किलोग्राम हुई
Business | बुधवार जनवरी 6, 2016 02:15 AM IST
अरहर दाल के बाद अब उड़द दाल आम आदमी के लिए नया सिरदर्द बन गई है। लंबे वक्त बाद जब अरहर की कीमतें घटने लगी हैं, वहीं उड़द दाल महंगी हो रही है। इसकी कीमतें अब दिल्ली के बाजारों में अरहर को टक्कर देती दिख रही हैं।
Advertisement
Advertisement