Sports | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शुक्रवार अप्रैल 6, 2018 12:10 PM IST भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए मलेशिया को 4-1 से धो दिया. वीरवार को ही भारतीय वीमेन टीम को तब जोर का झटका लगा था, जब हॉकी की दुनिया में अनजान से देश वेल्स ने उसे 3-2 से हरा दिया था. यह हार भारतीय हॉकी प्रेमियों के लिए बहुत ही स्तब्धकारी थी