Maharashtra | ख़बर न्यूज़ डेस्क |गुरुवार अगस्त 9, 2018 12:07 AM IST मराठा समूहों के संघ 'सकल मराठा समाज' ने नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra bandh) में गुरुवार को 'बंद' बुलाया है. संगठन के एक नेता ने कहा कि सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन होगा. सकल मराठा समाज के नेता अमोल जाधवराव ने कहा, 'यह राज्यव्यापी बंद होगा, जिसमें नवी मुंबई शामिल नहीं होगा. बंद से सभी आवश्यक सेवाओं, स्कूलों और कॉलेजों को अलग रखा गया है.'