Cities | Reported by: भाषा, Edited by: सूर्यकांत पाठक |गुरुवार फ़रवरी 9, 2023 11:57 PM IST दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा पर एक बैठक गुरुवार को हुई जिसमें दिल्ली पुलिस ने सूचित किया कि वह जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में ‘पुलिसिंग’ में सुधार के लिए 3,000 महिलाओं सहित लगभग 6,000 कर्मियों की भर्ती करेगी. वीके सक्सेना ने बल में महिला पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया.