Lok Sabha Elections 2019 | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शुक्रवार मई 24, 2019 01:05 PM IST चुनाव में मोदी लहर का बड़ा असर देखना पड़ा, जहां कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई. इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से को नहीं बचा पाए, वहीं भाजपा के स्टार प्रवक्ता संबित पात्रा ले अपनी सीट गंवा दी है. 542 सीटों में से कांग्रेस केवल 52 सीट पर सिमटती दिखाई दे रही है. जिन राज्यों में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी है, उनमें दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर, ओडिशा, त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम, दमन दीव, दादर नगर हवेली, लक्षद्वीप, और चंडीगढ़ शामिल हैं.