Blogs | रवीश कुमार |मंगलवार मार्च 24, 2020 10:04 PM IST मुख्यमंत्री केजरीवाल लगातार इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि दिहाड़ी मज़दूरों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। शनिवार को उन्होंने कहा था कि दिल्ली में 72 लाख लोग राशन से अनाज लेते हैं। अगले महीने इन्हें 50 प्रतिशत अतिरिक्त अनाज मिलेगा और मुफ्त मिलेगा। यही नहीं दिल्ली सरकार ने 8.5 लाख वृद्ध, विधवा और विकलांग पेंशनरों की पेंशन दुगनी कर दी है।