Bollywood | Written by: अल्केश कुशवाहा |रविवार दिसम्बर 16, 2018 04:28 PM IST 20 दिसंबर 2016 को जन्मे तैमूर अली खान का दूसरा बर्थडे मनाने के लिए सैफ-करीना बाहर निकल गए हैं. शनिवार की देर रात तैमूर अपने मम्मी-पापा सैफीना के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. बॉलीवुड के स्टार किड्स में टॉप लिस्ट में आने वाले तैमूर दो साल के हो जाएंगे. सैफ और करीना उनका जन्मदिन मनाने के लिए साउथ अफ्रीका के टूर पर निकले हैं.