केंद्र के श्रम सुधारों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने की देशव्यापी हड़ताल, दिल्ली में दी गिरफ्तारी
India | गुरुवार नवम्बर 26, 2020 06:06 PM IST
CITU के महासचिव तपन सेन ने NDTV से कहा, "ये संघर्ष देश बचाने के लिए है. ये सरकार मज़दूर विरोधी है". वहीं INTUC के उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि ये लेबर कोड नहीं लेबर लोड है. मज़दूर स्ट्राइक नहीं कर सकते, यूनियन नहीं बना सकते
देश के 10 बड़े श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल आज, केरल-बंगाल में ट्रेन-बस सेवा बाधित
India | गुरुवार नवम्बर 26, 2020 10:50 AM IST
दिल्ली में जंतर-मंतर पर इन सभी 10 मज़दूर संगठनों के नेता 12 बजे प्रदर्शन करेंगे. मज़दूर संगठनों का दावा है कि इस देशव्यापी हड़ताल में 25 करोड़ कामगार शामिल होंगे.
लेबर कोड के विरोध में श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 26 नवंबर को
India | सोमवार नवम्बर 16, 2020 06:25 PM IST
भारत सरकार चार विवादास्पद लेबर कोड लागू करने के लिए कदम उठा रही है. इसके विरोध में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 26 नवंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का फैसला किया है. इन संगठनों में आरएसएस से जुड़ा बीएमएस शामिल नहीं है. 14 नवंबर को केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने सामाजिक सुरक्षा, 2020 कोड के तहत मसौदा नियमों को अधिसूचित किया और हितधारकों से आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए हैं.
Bharat Bandh: यूनियनों की हड़ताल का राहुल गांधी ने किया समर्थन, मोदी सरकार पर साधा निशाना
India | बुधवार जनवरी 8, 2020 12:20 PM IST
मोदी सरकार के विनिवेश, निजीकरण और श्रम सुधार नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय व्यापार संघ ने बुधवार को देशव्यापी आम हड़ताल का अह्वान किया है. सीपीएम से जुड़े CITU ने दावा किया था कि इस देशव्यापी हड़ताल में करीब 25 करोड़ कर्मचारी हिस्सा लेंगे. इसमें INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF, UTUC के साथ-साथ क्षेत्रीय स्वतंत्र महासंघों और संघों के कार्यकर्ता आम हड़ताल में भाग लेंगे.
Bharat Bandh LIVE Updates: आज भारत बंद- कहीं ट्रेनें रोकी जा रही हैं तो कहीं चक्का जाम
India | बुधवार जनवरी 8, 2020 11:50 AM IST
All India Strike: विभिन्न संघों और फेडरेशनों ने पिछले साल सितंबर में आठ जनवरी, 2020 को हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी.
NEWS FLASH: EU के राजनयिकों ने कश्मीर जाने के लिए रखी बिना रोकटोक जाने की शर्त : सूत्र
Breaking News | बुधवार जनवरी 8, 2020 07:43 PM IST
देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
India | बुधवार जनवरी 8, 2020 07:55 AM IST
मोदी सरकार के विनिवेश, निजीकरण और श्रम सुधार नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय व्यापार संघ बुधवार को देशव्यापी आम हड़ताल करेंगे. सीपीएम से जुड़े CITU ने दावा किया है कि इस देशव्यापी हड़ताल में करीब 25 करोड़ कर्मचारी हिस्सा लेंगे. इसमें INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF, UTUC के साथ-साथ क्षेत्रीय स्वतंत्र महासंघों और संघों के कार्यकर्ता आम हड़ताल में भाग लेंगे.
India | बुधवार जनवरी 9, 2019 01:22 PM IST
यूनियनों ने सरकार पर श्रमिकों विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है. देश के ज्यादातर इलाकों में सामान्य जनजीवन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा. हालांकि, वामदल शासित केरल में यह आंदोलन पूरी तरह हड़ताल में तब्दील हो गया. वहां स्कूल, कॉलेज बंद रहे और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं. मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सेवा बेस्ट के 32,000 से अधिक कर्मचारी मंगलवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. उनकी यह हड़ताल ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के दिन ही शुरू हुई.
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल पर ममता बनर्जी सख्त, बोलीं- बहुत हो गया, अब बंगाल में कोई 'बंद' नहीं होगा
India | मंगलवार जनवरी 8, 2019 04:34 AM IST
केंद्र सरकार की ‘जन-विरोधी’ नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मंगलवार से 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है.
NEWS FLASH: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ड्रोन देखे जाने के बाद उड़ानें रोकी गईं
Breaking News | बुधवार जनवरी 9, 2019 12:34 AM IST
देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
India | शुक्रवार सितम्बर 2, 2016 06:06 PM IST
श्रमिक संगठनों की शुक्रवार की एक दिनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल से देश के विभिन्न भागों में सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा. दस यूनियनों के आह्वान पर इस हड़ताल से बैंक, कोयला खनन तथा परिवहन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए.
ट्रेड यूनियनों की आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 15 करोड़ श्रमिकों के शामिल होने का दावा
India | शुक्रवार सितम्बर 2, 2016 06:24 AM IST
देश के प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने कहा है कि दो सितंबर को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल पिछले साल की तुलना में बड़ी होगी.
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में होंगे शामिल
India | गुरुवार सितम्बर 1, 2016 07:10 PM IST
बैंकों में शुक्रवार को कामकाज प्रभावित हो सकता है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के छह कर्मचारी संगठनों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की शुक्रवार की हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है.
ट्रेड यूनियन की हड़ताल से केरल ठप, दिल्ली-मुंबई में खास असर नहीं : 10 खास बातें
File Facts | शुक्रवार सितम्बर 2, 2016 01:52 PM IST
देशभर की 10 ट्रेड यूनियनों के बुलाए 'भारत बंद' की वजह से केरल पूरी तरह ठप दिखा, तो वहीं कर्नाटक में भी बंद का खासा असर रहा, हालांकि दिल्ली और मुंबई में सार्वजनिक परिवहन और बिजली एवं जलापूर्ति जैसी जरूरी सेवा सामान्य ढंग से चल रही हैं.
पिछले साल की तुलना में इस बार बड़ी होगी हड़ताल : ट्रेड यूनियनें
India | गुरुवार सितम्बर 1, 2016 05:13 AM IST
देश के प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने कहा है कि वे दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा पर कायम हैं और इस बार की हड़ताल पिछले साल की तुलना में बड़ी होगी.
प्राइम टाइम इंट्रो : क्या 18,000 रुपये न्यूनतम मजदूरी की मांग जायज नहीं है?
Blogs | बुधवार अगस्त 31, 2016 09:30 PM IST
दुनिया भर में न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने की बात हो रही है. इसके बढ़ाने से उद्योग और रोज़गार पर क्या असर पड़ेगा, अलग-अलग रिसर्च के अलग-अलग दावे हैं. कोई कहता है कि 10 फीसदी न्यूनमत मज़दूरी बढ़े तो 2 फीसदी रोज़गार कम हो जाता है.
न्यूनतम वेतन में की गई बढ़ोतरी को श्रमिक संगठनों ने ठुकराया, शुक्रवार को हड़ताल करने पर अड़े
India | मंगलवार अगस्त 30, 2016 08:08 PM IST
दिल्ली में सीटू के दफ्तर में रखे पोस्टर बताते हैं कि 2 सितंबर की हड़ताल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर बाकी 10 बड़े मजदूर संगठन सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर जा रहे हैं.
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, दो साल से अटका बोनस इसी साल दिया जाएगा
India | मंगलवार अगस्त 30, 2016 05:15 PM IST
देश की कई ट्रेड यूनियनों द्वारा 2 सितंबर (शुक्रवार) को देशव्यापी हड़ताल के ऐलान के बाद नरेंद्र मोदी सरकार हरकत में आई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोमवार शाम की एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी. पीएम मोदी के साथ इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय शामिल थे.
Advertisement
Advertisement
36:05
4:31