'UP Election Results 2019'

- 19 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • Uttar Pradesh | आईएएनएस |शनिवार अक्टूबर 26, 2019 05:38 PM IST
    लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा को 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम ने 2022 से पहले ही आईना दिखा दिया है.
  • Uttar Pradesh | भाषा |गुरुवार अक्टूबर 24, 2019 08:49 PM IST
    उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (Uttar Pradesh By Election Results 2019) में सबसे बड़ा लाभ सपा को हुआ, जिसने एक एक सीट भाजपा और बसपा से छीनी जबकि रामपुर सीट पर कब्जा बरकरार रखा. कुल 11 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे गुरूवार शाम को आ गये.
  • India | Reported by: भाषा |गुरुवार अक्टूबर 24, 2019 04:14 PM IST
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार नोमान मसूद के पक्ष में जा रहे निर्णय को बदलवाने के प्रयास का आरोप लगाया है. प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है. जिला अधिकारी को पांच-पांच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे. यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है.’’
  • India | Written by: अल्केश कुशवाहा |गुरुवार अक्टूबर 24, 2019 03:11 PM IST
    इसी मसले को लेकर अब बिहार की विपक्षी दल की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बीजेपी अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर तंज कसा है. आरजेडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तंज कसते हुए कहा है कि धनतेरस पर पूरा देश जहां धातु से बनी चीजें खरीदेगा तो वहीं अमित शाह विधायक करेंगे.
  • India | Reported by: भाषा |गुरुवार अक्टूबर 24, 2019 02:33 PM IST
    निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के प्रारंभिक रुझान में भाजपा ने छह सीटों इगलास, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, गोविंदपुर, घोसी और बलहा सीटों पर बढ़त बना रखी है. इसके अलावा रामपुर और जैदपुर सीटों पर सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
  • India | Edited by: अल्केश कुशवाहा |शनिवार सितम्बर 28, 2019 01:12 AM IST
    Bypoll Election Results 2019: छत्तीसगढ़, केरल, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का मतदान 23 सितंबर को हुआ था.  अभी तक मिले नतीजों के मुताबिक केरल की पाला विधानसभा सीट लेफ्ट गठबंधन और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव बीजेपी ने जीत लिया है. 
  • India | Written by: नितेश श्रीवास्तव |शुक्रवार सितम्बर 27, 2019 01:13 AM IST
    Bypoll Election Results 2019: चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, केरल के पाला और त्रिपुरा के बधरघाट में उपचुनाव कराए गए. बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में 60.1 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
  • Uttar Pradesh | ख़बर न्यूज़ डेस्क |सोमवार मई 27, 2019 06:15 PM IST
    अमेठी में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के करीबी BJP कार्यकर्ता और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह बरौलिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यूपी पुलिस ने मामले में 3 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
  • Lok Sabha Elections 2019 | ख़बर न्यूज़ डेस्क |गुरुवार मई 23, 2019 03:59 PM IST
    2009 के चुनाव में 21 सीट जीतने वाली बसपा के लिये 2014 के चुनाव में शून्य पर सिमटने के बाद बसपा के लिये 2019 का लोकसभा चुनाव वजूद की लड़ाई बन गया था. बसपा उम्मीदवारों ने गाजीपुर, मेरठ और सहारनपुर सहित पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दर्जन भर सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं सपा को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ सीट के अलावा अपने परंपरागत गढ़ रामपुर, फिरोजाबाद और मैनपुरी सहित छह सीटों पर निर्णायक बढ़त के आधार इन सीटों को जीतने की उम्मीद है. गाजीपुर में बसपा के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने केन्द्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार मनोज सिन्हा से लगभग 40 हजार मतों से बढ़त बनायी हुयी. वहीं रामपुर से सपा के आजम खान भाजपा की जयाप्रदा से आगे हैं.
  • Lok Sabha Elections 2019 | ख़बर न्यूज़ डेस्क |गुरुवार मई 23, 2019 03:21 PM IST
    Election 2019: प्रारम्भिक चरणों में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिम्पल यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं. वहीं, बदायूं से धर्मेन्द्र यादव पीछे हैं. मुलायम मैनपुरी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य पर 12 हजार मतों से ज्यादा की बढ़त बनाये हुए हैं. वहीं, आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश लाल यादव ''निरहुआ'' से 59 हजार मतों से ज्यादा की बढ़त बनाये हुए हैं.
और पढ़ें »
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com