Career | Written by: अर्चित गुप्ता |सोमवार अक्टूबर 7, 2019 06:01 PM IST नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को हर साल दिया जाता है. यह पुरस्कार (Nobel Prize) शांति, साहित्य, भौतिकी, केमिस्ट्री, मेडिसिन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है. नोबेल पुरस्कारों की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) के वसीयतनामे के अनुसार 1895 में हुई. अल्फ्रेड ने अपनी वसीयत में लिखा कि उनका सारा पैसा नोबेल फाउंडेशन (Nobel Foundation) के नाम कर दिया जाए और इन पैसों से नोबेल पुरस्कार दिया जाए. नोबेल पुरस्कारों का प्रशासकीय कार्य नोबेल फाउंडेशन देखता है.