Sports | रविवार सितम्बर 16, 2012 09:57 PM IST चलती रेलगाड़ी से नीचे फेंके जाने के कारण एक पांव गंवाने वाली पूर्व राष्ट्रीय महिला वालीबाल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा पर्वतारोहण में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कृत्रिम अंगों के सहारे माउंट चामसेर कांगरी में 21,110 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने में सफल रही।