नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक गैब्रियल गार्सिया मारकेज का निधन
World | शुक्रवार अप्रैल 18, 2014 10:46 AM IST
अपनी अद्भुत रचनाओं से जुनून, अंधविश्वास, हिंसा और सामाजिक असमानता का अनोखा तानाबाना बुनने वाले साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान लेखक गैब्रियल गार्सिया मारकेज ने मैक्सिको सिटी में अपने घर में अंतिम सांस ली। वह 87 वर्ष के थे।
यूक्रेन को लेकर जारी तनाव के बीच रूस को जी-8 से निलंबित किया गया : फ्रांस
World | मंगलवार मार्च 18, 2014 05:24 PM IST
फ्रांस के विदेशमंत्री ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर तनाव और क्रीमिया में रूसी घुसपैठ के बीच समूह आठ (जी-8) के देशों ने रूस को इस समूह में हिस्सा लेने से निलंबित कर दिया है।
क्रीमिया की स्वतंत्रता को पुतिन ने दी मान्यता
World | मंगलवार मार्च 18, 2014 10:34 AM IST
शीत युद्ध के बाद मास्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को एक 'स्वतंत्र और संप्रभु देश' के तौर पर मान्यता दे दी जिसे वाशिंगटन के लिए ऐसी खुली चुनौती माना जा रहा है जिससे यूरोप में सुरक्षा संकट बढ़ गया है।
क्रीमिया में रूस बढ़ा रहा सैन्य मौजूदगी
World | रविवार मार्च 9, 2014 10:57 AM IST
काला सागर में विवादित प्रायद्वीप में रूस अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है और भारी हथियारों से लैस सैनिक दर्जनों सैन्य ट्रकों में क्रीमिया पहुंचे। मास्को के विदेश मंत्री ने यूक्रेन के नए प्रशासन से किसी प्रकार की वार्ता से इनकार किया है।
अफगानिस्तान में विस्फोट, 13 की मौत
World | रविवार मार्च 2, 2014 02:36 PM IST
पूर्वी अफगानिस्तान में विस्फोटक से लदी एक कार में विस्फोट से नौ आतंकवादियों समेत 13 लोग मारे गए। लोगार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद दरवेश ने बताया कि शायद इस मामले में आतंकवादी अपने ही विस्फोटक से मारे गए।
कनाडा में आग लगने से 32 लोगों के मरने की आशंका
World | रविवार जनवरी 26, 2014 09:35 AM IST
क्यूबेक प्रांतीय पुलिस ने लापता लोगों की संभावित संख्या घटाते हुए कहा कि करीब 22 लोग लापता हैं। इससे पहले पुलिस ने करीब 30 लोगों के लापता होने की बात कही थी।
अमेरिकी यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र की गोली मारकर हत्या
World | शनिवार जनवरी 25, 2014 09:59 AM IST
साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के आरामगृह के बाहर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संस्थान का कहना है कि पुलिस मामले में चार संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
सीरिया शांति वार्ता असद के भविष्य को लेकर अटकी
World | गुरुवार जनवरी 23, 2014 11:19 AM IST
सीरिया के गृह युद्ध के हल के लिए आरंभ हुई शांति वार्ता में राष्ट्रपति बशर अल असद के भविष्य को लेकर तीखी नोक-झोंक हुई, जिससे वार्ता के पूरी तरह शुरू होने से पहले ही इसके नाकाम होने का खतरा मंडराने लगा है।
क्रिसमस के मौके पर पोप ने बेहतर विश्व की कामना की
World | बुधवार दिसम्बर 25, 2013 07:22 PM IST
पोप फ्रांसिस ने क्रिसमस पर पश्चिम एशिया शांति वार्ता की सफलता, सीरिया एवं अफ्रीका के दूसरे युद्धग्रस्त देशों में शांति तथा शरणार्थियों के लिए सम्मान सहित 'बेहतर विश्व' की कामना की।
राजनीतिक मांगें उठाना छोड़े अमेरिका : कास्त्रो
World | रविवार दिसम्बर 22, 2013 03:49 PM IST
क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने कहा है कि यदि वाशिंगटन राजनीतिक मांगें उठाना नहीं छोड़ता है, तो उनका देश अमेरिका से दशकों तक अलग-थलग रहने को तैयार है।
सीरिया के एलेप्पो शहर पर हवाई हमलों में 37 लोगों की मौत
World | सोमवार दिसम्बर 16, 2013 01:02 PM IST
सीरिया में विद्रोहियों का गढ़ माने जाने वाले एलेप्पो पर असद समर्थक सेना के हवाई हमलों में 16 बच्चों सहित कम से कम 37 लोग मारे गए हैं।
वैश्विक सेलफोन की निगरानी को एनएसए ने बताया वैध
World | शनिवार दिसम्बर 7, 2013 11:54 AM IST
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने दुनिया भर के सेलफोन की निगरानी के अपने कदम का यह दावा करते हुए बचाव किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यापक प्रभाव के आदेश के अनुसार विदेशों के सेलफोन की ट्रैकिंग वैध है।
मंडेला को श्रद्धांजलि देने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे ओबामा
World | शनिवार दिसम्बर 7, 2013 11:43 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन दक्षिण अफ्रीका जाकर रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक नेल्सन मंडेला के लिए आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।
अलास्का विमान दुर्घटना में चार की मौत, बचाव कार्य के लिए पहुंचे ग्रामीण
World | रविवार दिसम्बर 1, 2013 12:24 PM IST
अलास्का के एक गांव में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीण दुर्घटना के दो घंटे बाद उसमें सवार यात्रियों को बचाने के लिए पहुंच पाए।
यूरोप के शीर्ष स्कोरर के रूप में मेसी को मिला गोल्डन बूट
Sports | गुरुवार दिसम्बर 5, 2013 12:38 PM IST
26- वर्षीय लियोनेल मेसी ने स्पेनिश लीग में बार्सिलोना को 2012-13 का खिताब दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। कई बार गोल चूकने के बावजूद वह इस सत्र में 46 गोल करने में सफल रहे।
सीनेट पैनल ने निगरानी कार्यक्रम की सीमित वापसी को मंजूरी दी
World | शुक्रवार नवम्बर 1, 2013 11:10 AM IST
अमेरिकी खुफिया मामले की निगरानी करने वाले सीनेट पैनल के सदस्यों ने कहा कि इसने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी द्वारा निगरानी किए जाने वाले अमेरिकी टेलीफोन रिकॉर्ड्स की संख्या कम करने की योजना को मंजूरी दी है।
अमेरिका का बजट घाटा पांच साल के निचले स्तर पर
Business | गुरुवार अक्टूबर 31, 2013 01:46 PM IST
अमेरिका में बजट घाटा पिछले पांच साल में पहली बार 1,000 अरब डॉलर के नीचे आया है। अमेरिकी सरकार ने बताया कि सितंबर में समाप्त वित्तवर्ष 2013 का बजट घाटा कुल 680.3 अरब डॉलर रहा।
अमेरिकी जासूसी से साझेदारों का विश्वास चकनाचूर हो गया : एंजेला मर्केल
World | शुक्रवार अक्टूबर 25, 2013 12:42 PM IST
अमेरिका द्वारा जासूसी किए जाने को लेकर प्रमुख यूरोपीय नेताओं की ओर से सख्त नाराजगी जताए जाने के बीच जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि इस मामले से ओबामा प्रशासन में साझेदार देशों का विश्वास चकनाचूर हो गया है।
Advertisement
Advertisement
Associated press से जुड़े अन्य वीडियो »
37:37
4:16