अमेरिकी जासूसी से साझेदारों का विश्वास चकनाचूर हो गया : एंजेला मर्केल
World | शुक्रवार अक्टूबर 25, 2013 12:42 PM IST
अमेरिका द्वारा जासूसी किए जाने को लेकर प्रमुख यूरोपीय नेताओं की ओर से सख्त नाराजगी जताए जाने के बीच जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि इस मामले से ओबामा प्रशासन में साझेदार देशों का विश्वास चकनाचूर हो गया है।
बगदाद के व्यस्त कैफे में आत्मघाती धमाका, 35 की मौत
World | सोमवार अक्टूबर 21, 2013 10:06 AM IST
इराक की राजधानी बगदाद में रविवार रात एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक लदी कार में धमाका कर दिया, जिससे 35 लोगों की मौत हो गई।
ईरान परमाणु वार्ताओं के लिए तैयार : राष्ट्रपति रूहानी
World | गुरुवार सितम्बर 26, 2013 12:23 PM IST
ईरान ने छह विश्व शक्तियों से संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग मिलने पर सहमति जताई है, ताकि अप्रैल से रुकी हुई परमाणु वार्ताओं को पुन: शुरू करने की कोशिश की जा सके।
यूसेन बोल्ट ने 2016 ओलिंपिक के बाद संन्यास का इरादा बदला
Sports | शुक्रवार सितम्बर 20, 2013 12:15 PM IST
तीन सप्ताह पहले ही बोल्ट ने कहा था कि वह 2016 ओलिंपिक के बाद संन्यास ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह अब 2017 में लंदन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
सीरिया सरकार ने नहीं किया रासायनिक हमला : बशर असद
World | गुरुवार सितम्बर 19, 2013 02:03 PM IST
सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की सीरिया में सरीन गैस इस्तेमाल को लेकर 'स्पष्ट और ठोस सबूत' वाली रिपोर्ट 'अवास्तविक' है और उन्होंने इससे इनकार किया कि हमले के पीछे उनकी सरकार थी।
उत्तर कोरिया ने किया 'बिना शर्त' परमाणु वार्ता का आग्रह
World | बुधवार सितम्बर 18, 2013 02:23 PM IST
उत्तर कोरिया के प्रमुख परमाणु दूत ने परमाणु विसैन्यीकरण पर बिना शर्त छह देशों की वार्ता के नए दौर का आह्वान किया है। हालांकि लगता नहीं है कि वाशिंगटन उत्तर कोरिया के पहले उप विदेश मंत्री किम के ग्वान की बीजिंग में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देगा।
विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का 112 वर्ष की उम्र में निधन
Zara Hatke | रविवार सितम्बर 15, 2013 11:09 AM IST
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति, संगीतकार और कोयला खदान में काम कर चुके शख्स सैल्यूसतियानो सैनचेज-ब्लेजक्वेज का ग्रैंड आईलैंड, न्यूयॉर्क के एक नर्सिंग होम में निधन हो गया।
अफगानिस्तान में हुए आत्मघाती विस्फोट में आठ की मौत
World | शुक्रवार अगस्त 30, 2013 03:40 PM IST
उत्तरी अफगानिस्तान के एक मस्जिद में एक श्रद्धांजलि सभा से बाहर निकल रहे लोगों पर हुए आत्मघाती बम धमाके में एक जिला प्रमुख के अलावा सात अन्य लोगों की मौत हो गई।
इराक में अलग-अलग हमलों में 65 की मौत
World | बुधवार अगस्त 28, 2013 04:35 PM IST
हमलों में कुछ धमाके किए गए, कुछ आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया और विस्फोटक भरी गाड़ियों में भी धमाके किए गए। इन हमलों में पार्किंग, बाजार, रेस्तरां आदि को निशाना बनाया गया।
सच कर दिखाई 'साथ जिएंगे, साथ मरेंगे' की कहावत...
Zara Hatke | शुक्रवार जुलाई 26, 2013 01:41 PM IST
दक्षिणी कैलिफोर्निया के रहने वाले हेलेन ब्राउन और लेस ब्राउन का जन्म एक ही दिन हुआ था, दोनों ने पिछले साल अपने विवाह की 75वीं सालगिरह भी साथ मनाई थी, और अब केवल एक दिन के अंतर से दोनों इस दुनिया को अलविदा कह गए।
अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ समुद्री उद्यान में गिराए बम
World | रविवार जुलाई 21, 2013 12:30 PM IST
अमेरिका के सातवें बेड़े ने बताया कि प्रशिक्षण अभियान के दौरान गड़बड़ी के कारण दो एवी-8बी हैरियर लड़ाकू विमानों ने क्वीन्सलैंड तट के निकट विश्व धरोहर सूची में शामिल समुद्री उद्यान में चार बम गिरा दिए।
होल्डर के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्ट इंडीज-पाक मैच टाई
Cricket | शनिवार जुलाई 20, 2013 04:07 PM IST
मेजबान टीम के नौ विकेट 215 रन पर उखड़ गए थे, लेकिन होल्डर ने आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज वहाब रियाज को एक छक्का और एक चौका लगाया और आखिरी गेंद पर दो रन जुटाए। पाकिस्तान के छह विकेट पर 229 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने भी नौ विकेट पर 229 रन बनाए।
ऑडियो कंपनी बोस कॉरपोरेशन के संस्थापक अमर बोस का निधन
Business | शनिवार जुलाई 13, 2013 10:30 AM IST
मैसाचुसेट्स स्थित ऑडियो प्रौद्योगिकी कंपनी बोस कॉरपोरेशन के संस्थापक और प्रमुख अमर बोस का निधन हो गया। वह 83 साल के थे। बोस ने एमआईटी में ही ध्वनि संबंधी शोध किया था और वह 40 साल तक संस्थान में शिक्षक भी रहे। उन्होंने 1964 में कंपनी की स्थापना की थी।
इंडोनेशिया में जेल को आग लगाकर 200 कैदी फरार
World | शुक्रवार जुलाई 12, 2013 11:57 AM IST
इंडोनेशिया के तीसरे सबसे बड़े शहर मेदान स्थित एक जेल में गुरुवार देर रात हुए दंगे के बाद कैदियों ने जेल को आग लगा दी और आतंकवादियों सहित करीब 200 कैदी फरार हो गए।
कैनेडी की हत्या पर अक्टूबर में आएगी नई किताब
World | गुरुवार जुलाई 11, 2013 02:56 PM IST
'न्यूयॉर्क टाइम्स' के पूर्व संवाददाता और सर्वाधिक पसंदीदा लेखक फिलिप शेनॉन की आने वाली किताब में यह आरोप लगाया गया है कि वारेन आयोग के प्रयासों में 'रसूखदार' लोगों ने हस्तक्षेप किया थ।
मानव तस्करी मामले में सऊदी राजकुमारी गिरफ्तार
World | गुरुवार जुलाई 11, 2013 02:50 PM IST
कैलिफोर्निया स्थित आवास में एक घरेलू नौकरानी को कथित रूप से उसकी इच्छा के खिलाफ रखने को लेकर एक सऊदी राजकुमारी के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।
दुनियाभर से 1,85,000 वाहन वापस मंगा रही टोयोटा
Business | बुधवार जुलाई 3, 2013 10:41 PM IST
टोयोटो के प्रवक्ता ब्रायन ल्योन्स ने कहा कि 1,23,000 वाहन जापान में और 46,000 वाहन यूरोप में वापस मंगाए जा रहे हैं। ये सभी वाहन अगस्त, 2010 और मार्च, 2012 के बीच बनाए गए हैं।
इराक में कार बम धमाकों में 60 लोगों की मौत
World | बुधवार जुलाई 3, 2013 10:55 AM IST
इराक में मंगलवार को आतंकवादियों ने कई हमले किए, जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान सात आतंकी भी मारे गए।
Advertisement
Advertisement