फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने 50 करोड़ डॉलर का दान दिया
Business | बुधवार दिसम्बर 19, 2012 10:06 AM IST
फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने सिलिकॉन वैली चैरिटी को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए करीब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर दान दिए हैं।
बकिंघम पैलेस के बाहर पगड़ी में तैनात हुआ सिख सैनिक
World | बुधवार दिसम्बर 12, 2012 11:12 AM IST
ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस के बाहर परेड में पहली बार कोई सिख सैनिक पारंपरिक पगड़ी पहनकर शामिल हुआ। स्कॉटिस गार्ड रेजीमेंट के जवान 25-वर्षीय जतिंदरपाल सिंह भुल्लर ने कहा, धर्म-कर्म मानते हुए सरकारी सेवा को अंजाम देना और पगड़ी पहनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।
अर्जेंटीना की तरफ से भी चमकने लगे हैं मेसी
Sports | शनिवार नवम्बर 17, 2012 12:21 PM IST
लियोनेल मेसी का अर्जेंटीना के साथ सत्र समाप्त हो गया लेकिन इस बार वह अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे।
म्यामांर में तेज भूकंप, 13 लोगों के मरने की आशंका
World | सोमवार नवम्बर 12, 2012 12:08 AM IST
उत्तरी म्यामांर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस भूकंप में 13 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है।
पाकिस्तान : प्रेम संबंध के शक में मां-बाप ने तेजाब फेंककर बेटी की जान ली
World | शनिवार नवम्बर 3, 2012 03:30 PM IST
पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने अपनी 15 वर्ष की बेटी पर तेजाब फेंक कर उसकी हत्या करने के आरोप में माता-पिता को गिरफ्तार किया है।
चीन में एक और तिब्बती ने किया आत्मदाह
World | रविवार अक्टूबर 21, 2012 03:21 PM IST
एक और तिब्बती नागरिक ने दलाई लामा की तिब्बत वापसी की मांग के नारे लगाते हुए खुद को आग लगा ली। 27-वर्षीय ल्हामो क्येब की मौत शनिवार को उत्तरपश्चिमी चीन के गंसू प्रांत में एक मठ के पास हुई।
चीनी लेखक मो यान को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
World | शुक्रवार अक्टूबर 12, 2012 12:05 PM IST
चीनी लेखक मो यान को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वह पहले चीनी नागरिक हैं।
मैक्सिको के एजटेक मंदिर में मिलीं 50 खोपड़ियां
World | शनिवार अक्टूबर 6, 2012 01:17 PM IST
विशेषज्ञों ने कहा कि इस खोज से पता चलता है कि पूर्व कोलंबिया सभ्यता में मैक्सिको के इस मंदिर में कर्मकांड में खोपड़ियों का उपयोग किया जाता था।
अमेरिकी उद्योगपति वारेन बफेट के कैंसर का इलाज पूरा
Business | रविवार सितम्बर 16, 2012 02:09 PM IST
अमेरिकी उद्योगपति वारेन बफेट ने कहा है कि उन्होंने अपने कैंसर का इलाज पूरा करा लिया है। ऐसा लगता है कि वह अब जिंदगी में आगे बढ़ने को इच्छुक हैं।
अब आयरलैंड के टैबलॉयड ने छापीं केट मिडिलटन की टॉपलेस तस्वीरें
World | रविवार सितम्बर 16, 2012 01:48 PM IST
ब्रिटेन के राजकुमार विलियम की पत्नी केट की टॉपलेस तस्वीरें आयरलैंड के एक टैबलॉयड में छपीं और अब इसी तरह की तस्वीरों को इटली की एक पत्रिका प्रकाशित करने की तैयारी में है।
अफगानिस्तान में जनाजे पर आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत
World | बुधवार सितम्बर 5, 2012 12:39 AM IST
पाकिस्तानी सीमा से लगे पूर्वी अफगानिस्तान में गांव के एक सरदार के जनाजे को लक्षित कर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि अनेक लोग घायल हो गए।
दक्षिण अफ्रीका को हराकर फिर नंबर एक बना इंग्लैंड
Cricket | शनिवार सितम्बर 1, 2012 02:29 PM IST
इंग्लैंड ने तीसरे वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 1-1 की बराबरी हासिल करते हुए आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी फिर अपने नाम कर लिया।
इराक : बंदूकधारियों ने सात शिया मुसलमानों की हत्या की
World | रविवार अगस्त 12, 2012 10:04 AM IST
इराक के उत्तरी हिस्से में बंदूकधारियों ने सात शिया मुसलमानों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जातीय हिंसा का शिकार बनाया गया।
गुरुद्वारा गोलीबारी कांड : याद में छोड़ा गया गोली का निशान
World | रविवार अगस्त 12, 2012 09:36 AM IST
अमेरिका के विस्कोन्सिन स्थित गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी कांड के बाद उसे लोगों के लिए फिर से खोलने से पहले उस भयावह घटना के सभी निशानों को मिटा दिया गया है केवल एक को छोड़ कर।
ओलिंपिक : हॉलैंड ने महिला हॉकी का स्वर्ण जीता
Sports | शनिवार अगस्त 11, 2012 12:18 PM IST
हॉलैंड ने ओलिंपिक की महिला हॉकी स्पर्धा में विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को 2-0 से पराजित कर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा। हॉलैंड ने ब्रेक के बाद मिले दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे और जीत दर्ज की।
रूस के विफल अंतरिक्ष अभियान से नाराज हैं प्रधानमंत्री
World | गुरुवार अगस्त 9, 2012 11:29 PM IST
रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने गुरुवार को कहा कि इस सप्ताह असफल रहे अंतरिक्ष अभियान ने राष्ट्र के गौरव को धक्का पहुंचाया है और इसके लिए जो दोषी हैं उन्हें जरूर जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
बिल्कुल पृथ्वी जैसा ही दिखता है मंगल ग्रह का क्रेटर
Zara Hatke | गुरुवार अगस्त 9, 2012 12:26 PM IST
मंगल ग्रह का प्राचीन क्रेटर, जहां नासा का 'क्यूरियॉसिटी रोवर' उतरा है, वह कैलिफोर्निया के मोजावे मरुस्थल की तरह दिखता है, और यहां भी पहाड़ हैं व धुंध छाई हुई है।
अफगानिस्तान में धमाके में कमांडर सहित 20 से अधिक मरे
World | शनिवार जुलाई 14, 2012 12:04 PM IST
एक विवाह समारोह में हुए आत्मघाती हमले में मारे जाने वाले लोगों में उत्तरी अफगानिस्तान के जाने-माने कमांडर अहमद खान समनगानी शामिल हैं, जो संसद सदस्य भी थे।
Advertisement
Advertisement