India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |गुरुवार फ़रवरी 21, 2019 09:52 AM IST हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चीन- भारत सीमा पर बुधवार को हिमस्खलन में सेना के छह जवानों के शहीद हो जाने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस के पांच जवान भी इस हिमस्खलन में घायल हो गये. किन्नौर के उपायुक्त गोपालचंद ने बताया कि एक जवान का शव बरामद हुआ है जबकि पांच अन्य का अब तक पता नहीं चला है. सेना के जवानों समेत करीब 250 लोग फंसे हुए जवानों को ढूंढने में जुटे हैं.