India | Reported by: मोहम्मद ग़ज़ाली, Edited by: पवन पांडे |रविवार अक्टूबर 31, 2021 02:53 PM IST हरियाणा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे 14 जिलों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है. सरकार की ओर से यह फैसला दीपावली के त्योहार से कुछ समय पहले लिया गया है. राज्य के जिन 14 जिलों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगाया है उनमें भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं.