'Book fair 2017'

- 27 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • Literature | Written by: Sumit Kumar Rai |शनिवार फ़रवरी 4, 2017 12:46 PM IST
    बिहार की राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शनिवार से पुस्तक प्रेमियों की भीड़ उमड़ेगी. 11 दिनों के लिए यहां किताबों की आकर्षक दुनिया सजेगी, जिसमें बड़ी संख्या में प्रकाशक व पुस्तक प्रेमियों के भाग लेने की संभावना है.
  • Literature | Written by: Sumit Kumar Rai |सोमवार जनवरी 16, 2017 11:00 AM IST
    पुस्तक मेले के अंतिम दिन रविवार यानी छुट्टी का दिन होने के कारण भारी भीड़ उमड़ी. मेले में सुबह से ही पुस्तक प्रेमियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. अभिभावक अपने बच्चों के साथ पूरे उत्साह एवं जोश से भरे नजर आए. प्रकाशक भी नोटबंदी के बावजूद अच्छी बिक्री से खुश नजर आए.
  • Literature | Written by: Sumit Kumar Rai |रविवार जनवरी 15, 2017 11:08 AM IST
    'प्रियंका ओम' की किताब 'ओ अजीब लड़की' महिला मुद्दों पर लिखी गई है, जो दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे बुक फेयर में हॉल नंबर 12 के 122 नंबर स्टॉल पर उपलब्ध है. प्रियंका ओम ने NDTV से बात करते हुए बताया कि उनकी यह किताब करीब एक साल पहले आई थी.
  • Literature | Reported by: इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस |शनिवार जनवरी 14, 2017 10:51 AM IST
    विश्व पुस्तक मेले के सातवें दिन राजकमल प्रकाशन समूह पर आलोचक नामवर सिंह द्वारा 11 लेखकों के काव्य संग्रहों का लोकार्पण किया. काव्य संग्रहों में गीत चतुर्वेदी की 'न्यूनतम मैं', दिनेश कुशवाह की 'इतिहास में अभागे', आर. चेतनक्रांति की 'वीरता पर विचलित' का लोकार्पण आलोचक नामवर सिंह द्वारा राजकमल प्रकाशन के पंडाल पर हुआ.
  • India | Written by: श्रीराम शर्मा |शुक्रवार जनवरी 13, 2017 08:02 PM IST
    दिल्ली में चल रहा विश्व पुस्तक मेला अपने पूरे शबाब पर है. मेले में हिंदी के नामचीन लेखकों की मौजूदगी पुस्तक प्रेमियों को अपनी ओर खींच रही है. शुक्रवार को विभिन्न स्टॉल पर प्रसिद्ध लेखकों की किताबों के लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए.
  • Literature | Written by: Sumit Kumar Rai |शुक्रवार जनवरी 13, 2017 10:40 AM IST
    दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे पुस्तक मेले में जहां देश-विदेश के चर्चित लेखकों की कृतियों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी उमड़ रहे हैं, वहीं हिमाचल के साहित्यकार भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं. विभिन्न प्रकाशनों के स्टॉलों पर हिमाचल के लेखकों की कृतियां धूम मचा रही हैं.
  • Literature | Written by: Sumit Kumar Rai |गुरुवार जनवरी 12, 2017 03:05 PM IST
    फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग पर हिंदी में लिखी पहली किताब का लोकार्पण बुक फेयर में किया गया. दिल्‍ली के प्रगति मैदान में चल रहे पुस्‍तक मेलें में एपीएन पब्लिकेशंस के स्टॉल पर किताब को लॉन्‍च किया गया. इस स्टाल पर दो उपन्यास का भी लोकार्पण किया गया.
  • Literature | Written by: Sumit Kumar Rai |गुरुवार जनवरी 12, 2017 02:50 PM IST
    नोटबंदी के दो माह बाद आयोजित हो रहे विश्व पुस्तक मेले में उम्मीद थी कि मेले को नकदी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा और प्रकाशक नकदी रहित लेन-देन के जरिये अपनी किताबें बेच लेंगे, लेकिन रुक-रुककर चलने वाले नेटवर्क और 2,000 रुपये के छुट्टे नहीं मिल पाने से प्रकाशकों का किताब बिक्री का खेल बिगड़ रहा है.
  • Literature | भाषा |गुरुवार जनवरी 12, 2017 10:33 AM IST
    केन्द्रीय मंत्री जुएल उरांव ने बुधवार को दिल्‍ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' के संग्रह वाली एक पुस्तक का विमोचन किया. प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं.
  • Delhi-NCR | Reported by: इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस |बुधवार जनवरी 11, 2017 01:16 AM IST
    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पृष्ठभूमि पर दिल्ली के एक पत्रकार अविजित घोष द्वारा लिखी गई किताब 'अप कैम्पस डाउन कैम्पस' को सोमवार को विश्व पुस्तक मेले में पढ़ने और इस पर चर्चा करने की मंजूरी नहीं दी गई.
और पढ़ें »

Book fair 2017 वीडियो

Book fair 2017 से जुड़े अन्य वीडियो »

 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com