India | बुधवार अगस्त 12, 2015 10:05 PM IST महाराष्ट्र में सोलापुर हो लातूर, रायगढ़ या फिर मुंबई के पास विरार और पालघर। यहां रहने वाले ग्रामिणों की इन दिनों आंखों की नींद उड़ी हुई है। अफवाह है कि बड़ी संख्या में डकैतों की टोली गांव में घुस कर लूटपाट करने की फिराक में है। नतीजा डरे सहमे गांव वाले रात भर जाग कर पहरा देने को मजबूर हैं।