'Chandrayaan 2' - 147 न्यूज़ रिजल्ट्स
- India | शुक्रवार दिसम्बर 25, 2020 08:56 AM ISTभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan-2 Mission) के शुरुआती आंकड़े आम लोगों के लिए जारी किए हैं. चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई, 2019 को रवाना किया गया था.
- Career | सोमवार सितम्बर 7, 2020 02:13 PM ISTदिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर नौ वर्ष पहले सात सितम्बर के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 76 लोग घायल हुए थे. यह आतंकवादी घटना थी. धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी. वर्ष 2011 की इस आतंकवादी घटना के बाद सात सितम्बर की तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई. सात सितंबर की तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो सकती थी, जब भारत ने पिछले साल अपने ‘चंद्रयान-2' अभियान के तहत लैंडर ‘विक्रम' को चांद पर उतारने का प्रयास किया था, लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. इसके साथ ही इसरों के वैज्ञानिकों की कई वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और पूरे देश में मायूसी छा गई.
- Career | बुधवार जुलाई 22, 2020 10:30 AM ISTअंतरिक्ष की गहराइयों और चांद-तारों की चाल पर नजर रखने वालों के लिए पिछले वर्ष 22 जुलाई दिन इतिहास में एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है. दरअसल 2019 को आज ही के दिन चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना किया गया. इसे ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर और विशाल राकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए प्रक्षेपित किया गया. इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया.
- India | गुरुवार जनवरी 2, 2020 05:00 PM ISTइसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन (K Sivan) ने NDTV से कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर विक्रम के साथ अंतरिक्ष एजेंसी का संपर्क खो जाने के बाद बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उन्हें गले लगाया था तो 'बड़ी राहत' मिली थी.
- India | मंगलवार दिसम्बर 31, 2019 10:58 PM ISTकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी.
- India | बुधवार दिसम्बर 4, 2019 08:37 AM ISTChandrayaan 2: नासा ने विक्रम लैंडर (Vikram Lander) के चंद्रमा की सतह से टकराने वाली जगह के चित्र जारी करते हुए माना कि इस जगह का पता लगाने में सु्ब्रमण्यम की खास भूमिका रही है.
- India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 12:29 PM ISTChandrayaan 2: अंतरिक्ष में रुचि लेने वाले एक भारतीय द्वारा अमेरिका के ऑर्बिटिंग कैमरा से चंद्रमा की तस्वीरों का निरीक्षण करने के बाद नासा ने कहा कि उसे भारतीय चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर का दुर्घटनास्थल और मलबा मिला है.
- India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 12:02 PM ISTChandrayaan 2 Mission: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है कि विक्रम लैंडर का मलबा मिल गया है और जहां क्रैश हुआ, उस जगह की तस्वीर भी जारी की गई है.
- India | मंगलवार दिसम्बर 3, 2019 10:04 AM ISTनासा ने कहा है कि उन्हें चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर मिल गया है. नासा ने इसकी तस्वीर भी ट्वीट की है.
- India | गुरुवार नवम्बर 21, 2019 12:15 PM ISTजितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने कहा, इसके बावजूद भी चंद्रयान 2 (Chandrayan 2) का लॉन्च, ऑर्बिटल क्रिटिकल मनुवर, लैंडर सेपरेशन, डी बूस्ट और रफ ब्रेकिंग फेज को सफलतापूर्वक पूरा किया गया.
- Zara Hatke | शुक्रवार अक्टूबर 18, 2019 01:16 PM ISTस्पेस एजेंसी इसरो (Indian Space Research Organisation- ISRO) ने चंद्रमा की सतह की पहली जगमगाती हुई तस्वीर शेयर की है. इसे चंद्रयान-2 के इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (IIRS) पेलोड द्वारा कैप्चर किया गया. इसरो ने कहा कि उसने चांद की सतह पर स्पेक्ट्रोस्कोपिक अध्ययन शुरू कर दिया है. इसरो ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की और कहा कि IIRS को संकीर्ण और सन्निहित स्पेक्ट्रल चैनलों में चंद्र सतह से परावर्तित सूर्य के प्रकाश को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया था.
- Career | बुधवार अक्टूबर 16, 2019 01:09 PM ISTचंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) की मिशन डायरेक्टर रितु करिधाल (Ritu Karidhal) ने मंगलवार को यहां कहा कि किसी भी परिस्थिति में परिश्रम करते रहना चाहिए, क्योंकि व्यक्ति अपने कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त कर सकता है. रितु करिधाल (Ritu Karidhal) को यहां लखनऊ विवि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा, "इसरो में हमें किसी भी परिस्थिति को कैसे संभालें, उस परिस्थिति को ठीक करने के लिए हमारा अप्रोच क्या होना चाहिए, यह सिखाया जाता है.
- India | शनिवार अक्टूबर 5, 2019 06:45 PM ISTइसरो के अनुसार, ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गईं ये तस्वीरें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित बोगस्लावस्की ई क्रेटर और उसके आस-पास की हैं. इसका व्यास 14 किलोमीटर और गहराई तीन किलोमीटर है. इसरो ने कहा कि तस्वीरों में चंद्रमा पर बड़े पत्थर और छोटे गड्ढे दिख रहे हैं.
- Assembly Elections 2019 | सोमवार सितम्बर 30, 2019 06:37 PM ISTशिवसेना सांसद संजय राउत ने आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने की तुलना चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) से की. न्यूज एजेंसी ANI ने संजय राउत (Sanjay Raut) के हवाले से कहा, 'चंद्रयान-2 कुछ तकनीकी खामी की वजह से भले ही चंद्रमा पर लैंड करने में सफल नहीं रहा, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि आदित्य ठाकरे 21 अक्टूबर को मंत्रालय (मुख्यमंत्री कार्यालय) की छठी मंजिल पर पहुंचने में सफल रहेंगे.'
- Chandrayaan-2 के लैंडर 'विक्रम' की लैंडिंग साइट से गुजरा रोबोट अंतरिक्ष यान, NASA ने कहा- जल्द ही...India | शुक्रवार सितम्बर 27, 2019 11:04 PM ISTअमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने कहा कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर 'विक्रम' के सटीक स्थान का पता लगाया जाना अभी बाकी है.
- India | शुक्रवार सितम्बर 27, 2019 08:43 AM ISTअमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी और उसी बीच उसका संपर्क टूट गया था. नासा की ओर से कहा गया कि चंद्रयान-2 से संपर्क स्थापित करने में लगी टीम अभी तक सफल नहीं हो पाई है. नासा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने 7 सितंबर को लैंड करने की कोशिश की थी. विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी. चंद्रमा की किसी पर्वतीय भूमि पर इसकी लैंडिंग के बाद इसका पता नहीं लग पाया है. नासा में बयान के साथ ही लैंड करने वाली जगह की तस्वीर भी जारी की है.
- India | गुरुवार सितम्बर 26, 2019 05:10 PM ISTइसरो के चेयरमैन के. सिवन ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर 'विक्रम' को लेकर नई जानकारी दी है. उन्होंने कहा, 'हमारा लैंडर 'विक्रम' चंद्रमा की सतह से करीब 300 मीटर नजदीक तक पहुंच गया था.
- India | रविवार सितम्बर 22, 2019 03:06 AM ISTभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने शनिवार को कहा कि देश दिसंबर 2021 तक मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहा है.