India | Written by: अनिशा कुमारी |शनिवार अगस्त 26, 2023 09:39 AM IST PM Modi meets ISRO scientists in Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मिले. इस दौरान पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को गले लगाकर पीठ थपथपाई. वैज्ञानिकों ने इसरो कमांड सेंटर में पीएम मोदी को पूरा चंद्रयान मॉडल दिखाया. इसके बाद पीएम मोदी ने ऐतिहासिक चंद्रयान -3 मिशन के वैज्ञानिकों को संबोधित किया. उन्होंने देश के नागरिकों को वैज्ञानिकों की इस सफलता के पीछे की मेहनत और संघर्ष के बारे में बताया.