India | Reported by: भाषा |गुरुवार दिसम्बर 14, 2023 05:37 AM IST छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बुधवार को शपथ लेने वाले दो उपमुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और महामंत्री विजय शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीबी माने जाते हैं. साव और शर्मा अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से आते हैं. साव एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं, वहीं शर्मा ब्राह्मण हैं. 2000 में राज्य गठन के बाद यह पहली बार है कि राज्य में दो उप मुख्यमंत्री बने हैं. दोनों पहली बार विधायक चुने गए हैं.