World | Edited by: सूर्यकांत पाठक |बुधवार अप्रैल 17, 2024 05:07 PM IST शुष्क जलवायु और भारी तापमान के लिए पहचाने जाने वाले दुबई में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई. इससे पूरे रेगिस्तानी देश में बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई. अचानक हुई भारी बारिश ने न केवल हलचल भरे व्यस्त शहर की गति पर रोक लगी दी, बल्कि क्षेत्र में चरम मौसम की घटना को लेकर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते असर को लेकर चिंता भी बढ़ा दी.