India | भाषा |शनिवार अगस्त 20, 2016 05:47 AM IST बिहार में फिर से बाढ़ आने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि गंगा और चार अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. वहीं, पंजाब और हरियाणा के अधिकत्तर हिस्सों में शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. उत्तरी राज्यों में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया.