Rajasthan news | ख़बर न्यूज़ डेस्क |शनिवार अगस्त 11, 2018 07:52 AM IST अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. भारतीय जनता पार्टी में ऐसे कई नेता हैं जो समय-समय पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहते हैं, उन्हीं में से एक हैं राजस्थान से आने वाले बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा, जिन्होंने इस बार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर एक नया 'ज्ञान' दिया है. ज्ञानदेव आहूजा ने जवाहर लाल नेहरू के आगे पंडित शब्द लगाने पर आपत्ति जताई है. ज्ञानदेव आहूजा के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू पंडित नहीं थे.