'Holi festival'

- 103 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • Faith | Written by: नेहा फरहीन |शुक्रवार मार्च 26, 2021 11:21 AM IST
    Holika Dahan 2021 Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 28 मार्च को है. इसलिए होलिका दहन 28 मार्च को होगा और रंगों वाली होली उसके अगले दिन 29 मार्च सोमवार को खेली जाएगी.  होली बसंत ऋतु में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है.  इस पर्व को पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है. पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है और उसके बाद अगले दिन रंग-गुलाल से होली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल होली का त्योहार 28 मार्च और 29 मार्च को है.
  • Lifestyle | Written by: प्रियंका शर्मा |शुक्रवार मार्च 26, 2021 09:20 AM IST
    अगर आप होली पर कुछ सफेद पहनना चाहते हैं तो यहां जानें- 5 सफेद आउटफिट के बारे में. ऐसे कर सकते हैं ट्राई.
  • Lifestyle | Written by: नेहा फरहीन |सोमवार मार्च 29, 2021 11:14 AM IST
    Happy Holi 2021: रंगों का त्योहार होली लोगों के जीवन लोगों के जीवन में भी खुशियों के रंग भर देता है. होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और स्वादिष्ट पकनावों का आनंद लेते हैं और नाच-गाकर एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते हैं. लेकिन इस बार कोरोना के चलते कई जगहों पर पाबंदियां लगाई जा रही है. ऐसे में आप मैसेज के जरिए अपनों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
  • Lifestyle | Written by: नेहा फरहीन |सोमवार मार्च 29, 2021 09:54 AM IST
    Holi 2021: रंगों का त्योहार होली देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. लोग के होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. रंगों वाली होली आज 29 मार्च को सोमवार के दिन (Holi 2021) मनाई जा रही है. देशभर में होली की धूम और रौनक देखने लायक होती है. हर तरफ जश्न का माहौल होता है. वहीं, देश के कई हिस्सों में तो होली के त्योहार का जश्न एक सप्ताह पहले ही शुरू हो जाता है. हालांकि, अलग-अलग जगहों पर होली को अलग नामों से जाना जाता है और इस पर्व को मनाने के तरीके और परंपराएं भी काफी अलग हैं, लेकिन इस पर्व को मनाने के लिए लोगों के दिलों में उत्साह और जोश एक समान ही होता है. आइए आपको बताते हैं देश के किस हिस्से में कैसे मनाया जाता है होली का जश्न.
  • Faith | Written by: नेहा फरहीन |मंगलवार मार्च 23, 2021 12:41 PM IST
    Holi 2021: भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली (Holi 2021) के जश्न की शुरुआत हो चुकी है. मथुरा-वृंदावन-बरसाना में होली एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो जाती है और यहां होली के जश्न की रौनक देखते ही बनती है. बता दें कि मथुरा में फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन लट्ठमार होली (Lathmar Holi) खेली जाती है. इस दिन नंदगांव के लड़के या आदमी यानी ग्वाला बरसाना जाकर होली (Holi) खेलते हैं. वहीं, अगले दिन यानी दशमी पर बरसाने के ग्वाले नंदगांव में होली (Holi 2020) खेलने पहुंचते हैं. ये होली बड़े ही प्यार के साथ बिना किसी को नुकसान पहुंचाए खेली जाती है. इसे देखने के लिए हज़ारों भक्त बरसाना और वृंदावन पहुंचते हैं.
  • Faith | Reported by: भाषा |मंगलवार मार्च 23, 2021 11:43 AM IST
    Lathmar Holi 2021: मथुरा जिले के बरसाना कस्बे में मंगलवार यानी आज दुनिया भर में प्रसिद्ध ब्रज की लट्ठमार होली खेली जाएगी और ऐसा ही आयोजन कल बुधवार को नंदगांव में होगा. बता दें कि दूर-दूर से लोग लट्ठमार होली को देखने के लिए बरसाना और नंदगांव आते हैं. इस बार भी उनका आगमन हो रहा है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं. परंपरा के अनुसार, आयोजन से एक दिन पहले दोनों ही गांवों के लोग होली खेलने का निमंत्रण देने के लिए एक-दूसरे के गांवों में जाते हैं. 
  • Lifestyle | Written by: नेहा फरहीन |सोमवार मार्च 29, 2021 09:06 AM IST
    Holi 2021: कोरोनावायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता जा रहा है. देशभर के कई राज्यों में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है और इसी बीच आज 29 मार्च को होली का त्योहार भी मनाया जा रहा है. होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस त्योहार पर लोग एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं और रंगों और पानी से खेलते हैं. वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामले भी चिंता का व‍िषय बने हुए हैं. 
  • Faith | एनडीटीवी |शनिवार मार्च 20, 2021 01:10 PM IST
    Happy Holi 2021 Muhurat: हिन्‍दू पंचांग के अनुसार, फाल्‍गुन महीने की पूर्णिमा को होली मनाई जाती है. वहीं, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह त्‍योहार हर साल मार्च के महीने में आता है. इस बार होलिका दहन 28 मार्च और रंगों वाली होली 29 मार्च सोमवार के दिन (Holi 2021) मनाई जाएगी. हिन्‍दुओं के प्रमुख त्‍योहार होली (Holi) को भारत में ही नहीं, बल्‍कि दुनियाभर के अलग-अलग कोनों में रह रहे हिन्‍दू बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. रंगों का त्‍योहार होली बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है.
  • Lifestyle | Written by: नेहा फरहीन |गुरुवार मार्च 25, 2021 11:56 AM IST
    Holi 2021 Skin And Hair Care Tips: रंगों का त्योहार (Festival Of Colors) होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. होली पर रंगों से खेलने के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक बेहद उत्साहित रहते हैं. हर कोई होली के रंग में रंगा नज़र आता है. लेकिन होली पर जितना मज़ा रंगों से खेलने में आता है उतनी ही चिंता लोगों को रंगों से बालों और स्किन को होने वाले नुकसान की रहती है. 
  • Faith | Written by: नेहा फरहीन |सोमवार मार्च 1, 2021 05:30 PM IST
    Vrat & Festival in March 2021 :  मार्च का महीना शुरू हो गया है. हर महीने की तरह इस महीने में भी कई अहम व्रत- त्योहार पड़ेंगे. महाशिवरात्रि से लेकर होली और जानकी जयंती आदि जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार इसी महीने में पड़ेंगे. आइए आपको बताते हैं कि मार्च 2021 के महीने में किस दिन मनाया जाएगा कौन सा महत्वपूर्ण त्योहार.
और पढ़ें »
'Holi festival' - 44 वीडियो रिजल्ट्स
और देखें »

Holi festival फोटो

Holi festival से जुड़े अन्य फोटो »

Holi festival वीडियो

Holi festival से जुड़े अन्य वीडियो »

 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com