World | Edited by: Indo-Asian News Service |शनिवार दिसम्बर 12, 2015 04:16 PM IST सऊदी अरब में शनिवार को नगरपालिका चुनाव शुरू हुए, जिसमें महिलाओं ने पहली बार मतदान किया। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, इस चुनाव में महिलाएं बतौर उम्मीदवार भी मैदान में हैं और यह भी पहली बार ही है। यहां हालांकि महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति अब भी नहीं है।