Jammu Kashmir | Reported by: नज़ीर मसूदी |शुक्रवार फ़रवरी 8, 2019 06:13 AM IST जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को जवाहर सुरंग के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन होने से कई पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ. उन्होंने बताया कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों में 6 पुलिसकर्मी लापता हो गए.