Bihar | Edited by: राहुल सिंह |सोमवार मई 11, 2020 01:42 PM IST तेजस्वी यादव ने बेंगलुरु से बिहार लौटे मजदूरों के खाना खाने के दौरान का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेंगलुरु से चलकर बिहार पहुँचे मज़दूरों को सिर्फ़ सूखा भात, नमक और मिर्च देकर ख़ानापूर्ति की गयी। सरकार का ऐसा पशुवत बर्ताव देखकर मन व्यथित और दुःखी है। इससे शर्मनाक क्या हो सकता है जब सरकार अपने लोगों को एक वक्त का खाना ठीक से नहीं खिला सकती? क्या ग़रीबों का आत्मसम्मान नहीं होता?'