India | Edited by: आनंद नायक |रविवार मई 2, 2021 05:18 PM IST Bypolls Election result updates:पांच राज्यों/यूटी में विधानसभा चुनाव के साथ ही अलग-अलग राज्यों की दो लोकसभा सीटों और 14 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती हो रही है. इसमें से कुछ सीटों के रुझान आए हैं. 11 राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. राजस्थान की सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद विधानसभा सीट, कर्नाटक की बसवकल्याण और मस्की विधानसभा सीट, गुजरात की मोरवा हदफ विधानसभा सीट, झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट, मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट, महाराष्ट्र की पंढरपुर विधानसभा सीट, मिजोरम की सरछिप विधानसभा सीट, नगालैंड की नोकसेन विधानसभा सीट, ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट, तेलंगाना की नागार्जुन सागर विधानसभा सीट और उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव हुए थे.