India | गुरुवार सितम्बर 10, 2015 11:10 PM IST मालवणी जहरीली शराब कांड में मुंबई पुलिस ने आरोप पत्र दायर कर दिया है। 13,760 पन्नों के आरोप पत्र में कांड की पूरी कहानी के साथ गवाहों और सबूतों की फेहरिस्त है। इस मामले में पुलिस ने कुल 577 लोगों को गवाह बनाया है। आरोप पत्र मुंबई किला कोर्ट में दायर किया गया।