'Metoo campaign'

- 49 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • Blogs | रवीश कुमार |मंगलवार अक्टूबर 16, 2018 09:33 AM IST
    एम जे अकबर पर 14 महिला पत्रकारों के लगाए आरोप और उनके जवाब की स्टोरी को लेकर एक अध्ययन यह भी करना चाहिए कि हिन्दी अखबारों ने अकबर पर लगे आरोपों का किस पन्ने पर और कितना छोटा सा छापा और जब खंडन आया तो उनके खंडन को कहां छापा और कितनी प्रमुखता से छापा.
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |मंगलवार अक्टूबर 16, 2018 09:34 AM IST
    कांग्रेस ने विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ कुछ महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने को लेकर सोमवार को फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री पीड़ित महिलाओं के साथ हैं? पार्टी ने यह भी पूछा कि क्या अकबर पर आरोप लगाने वाली एक महिला पत्रकार के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराए जाने के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का हाथ है? 
  • India | Reported by: आशीष भार्गव |मंगलवार अक्टूबर 16, 2018 09:36 AM IST
    #MeToo कैंपेन में कई महिला पत्रकारों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर (MJ Akbar) ने महिला पत्रकार प्रिया रमानी (Priya Ramani) के ख़िलाफ़ मानहानि का केस दायर किया है. आपराधिक मानहानि की धारा IPC 499, 500 के तहत उन्होंने अपने वकील के ज़रिए ये केस दायर किया है. इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर दो साल तक की सज़ा का प्रावधान है. एक दिन पहले विदेश से लौटने के बाद एमजे अकबर ने कानूनी कार्रवाई की बात कही थी. एक लिखित बयान में ख़ुद को बेकसूर बताते हुए अकबर ने आरोपों को पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताया है. अकबर ने कहा, झूठ के पैर नहीं होते लेकिन उसमें ज़हर होता है जिसे उन्माद में बदला जा सकता है. 
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |रविवार अक्टूबर 14, 2018 09:36 PM IST
    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ लगे यौन दुराचार के आरोप सच साबित होते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. एक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में उन्होंने यह भी चेताया कि 'मी टू' अभियान को निराधार आरोप लगाने का मंच न बना लिया जाए. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अठावले ने कहा कि अगर अकबर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें केंद्रीय मंत्री के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए.
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |मंगलवार अक्टूबर 16, 2018 09:42 AM IST
    #MeToo अभियान के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर (MJ Akbar) विदेश दौरे से भारत लौट आए हैं. नाइजीरिया दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर रविवार की सुबह दिल्ली लौटे. विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि आखिर यह तूफान आम चुनाव के कुछ महीने पहले ही क्यों उठा? क्या ये कोई एजेंडा है? इन झूठे और आधारहीन आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा और सद्भावना को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है. मैं अपने ऊपर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा. उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं. ये सभी आरोप द्वेष भावना से लगाए गए हैं. मैं ऑफिशल टूर पर बाहर था इसलिए पहले जवाब नहीं दे पाया.
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |मंगलवार अक्टूबर 16, 2018 09:43 AM IST
    कुछ समय पहले पूरी दुनिया में शुरू हुआ #MeToo कैंपेन अब भारत में भी अपने शबाब पर है. भारत में #MeToo कैंपेन के जरिये एक के बाद एक नए आरोप सामने आ रहे हैं और जिन लोगों के खिलाफ आरोप लग रहे हैं, वह हर कोई को हैरान करने वाला है. #MeToo अभियान के तहत आजकल महिलाएं रोजाना आगे आकर अपने साथ हुए उत्पीड़न का अनुभव साझा कर रही हैं और आरोपियों के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं. यही वजह है कि #MeToo की जद में अब न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी आते दिख रहे हैं, बल्कि मोदी सरकार में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर भी आ गये हैं. दरअसल, केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ में 9 महिलाओं ने #MeToo के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. हालांकि, अब एक विदेशी महिला पत्रकार भी सामने आई हैं और उन्होंने भी एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर लगे आरोपों से मोदी सरकार बैकफुट पर है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सरकार उनसे इस्तीफा ले सकती है. दरअसल, 
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |मंगलवार अक्टूबर 16, 2018 09:45 AM IST
    #MeToo के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर विदेश दौरे से भारत लौट आए हैं. नाइजीरिया के दौरे पर गये केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर रविवार की सुबह दिल्ली लौटे. दिल्ली लौटते ही केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पत्रकारों के सवालों से कन्नी काटते नजर आए. हालांकि, पत्रकारों के बार-बार सवाल दोहराने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे बाद में बयान देंगे और फिर चलते बने. गौरतलब है कि #MeToo के तहत करीब 10 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इन महिला पत्रकारों में एक विदेश महिला पत्रकार भी शामिल हैं. 
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |मंगलवार अक्टूबर 16, 2018 09:47 AM IST
    #MeToo अभियान के तहत हर दिन एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं. फिल्म जगत के कलाकार से लेकर मीडियाकर्मी और मंत्री तक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं. फिलहाल केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है, मगर अभी तक इस पर सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है. इधर #MeToo अभियान के दौरान केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष ने एक विवादास्पद बयान दिया है. मध्य प्रदेश BJP महिला शाखा की अध्यक्ष का कहना है कि महिला पत्रकार इतनी भोली और सीधी होती नहीं हैं, जिनका कोई फायदा उठा सके. 
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |मंगलवार अक्टूबर 16, 2018 09:49 AM IST
    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि उन्हें ख़ुद सफाई देनी चाहिए. उमा भारती और मेनका गांधी भी #MeToo कैंपेन का समर्थन कर रही हैं. आपको बता दें कि स्मृति ईरानी से पहले उमा भारती और मेनका गांधी भी मी टू के समर्थन में बोल चुकी हैं. 
  • India | ख़बर न्यूज़ डेस्क |मंगलवार अक्टूबर 16, 2018 09:52 AM IST
    भारत में जारी 'मी टू' (#MeToo) अभियान ने ऐसी तूल पकड़ी कि इसकी जद में बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे हैं. #MeToo कैंपने के तहत पत्रकार रह चुके केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर (MJ Akbar) भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. अपने समय के मशहूर संपादक व वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. जिसे लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है और कांग्रेस एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग कर रही है. उधर, इस बारे में जब विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज से सवाल पूछा गया तो उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया था. न ही अभी तक इस मुद्दे में किसी केंद्रीय मंत्री की तरफ से कोई बयान या आया है. इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस पर बयान दिया है. 
और पढ़ें »

Metoo campaign वीडियो

Metoo campaign से जुड़े अन्य वीडियो »

 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com