Cities | Reported by: सुशील कुमार महापात्र, Edited by: सूर्यकांत पाठक |बुधवार सितम्बर 25, 2019 01:06 AM IST दिल्ली के विकासपुरी में 23 मार्च 2016 को डॉक्टर पंकज नारंग की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी. जब यह घटना हुई थी तब मीडिया में सुर्खियों में बनी रही, लेकिन क्या आपको पता है कि तीन साल के बाद डॉक्टर नारंग के परिवार को क्या इंसाफ मिला? क्या दोषियों को सजा हुई? क्या मीडिया ने इस केस को फॉलो किया? तीन साल के बाद एनडीटीवी डॉक्टर नारंग के घर पहुंचा. डॉक्टर नारंग की पत्नी डॉक्टर उपमा नारंग से बात की.